Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

भाजपा विधानसभा पदाधिकारीयो की बैठक संपन्न।

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : March 26, 2024 9:59 PM IST

भाजपा विधानसभा पदाधिकारीयो की बैठक संपन्न।

 जालोर । भाजपा विधानसभा जालोर के मुख्य पदाधिकारीयो की बैठक मुख्य सचेतक विधानसभा राजस्थान व विधायक जोगेश्वर गर्ग के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई।

बैठक में विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि हम सबको मिलकर आगामी जनसभाओं व सम्मेलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। साथ ही सभी को जानकारी दी कि 31 मार्च को श्री राजाराम चौधरी छात्रावास सायला में जालोर विधानसभा का बुथ स्तरीय सम्मेलन रहेगा। जिसकी तैयारी को लेकर भी सभी मंडल अध्यक्ष गणों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई l

बैठक में जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित प्रभारी दीप सिंह धनानी, सायला मंडल अध्यक्ष नेनमल लखारा, जालोर नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, जालोर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह राठोड़, उम्मेदाबाद मंडल अध्यक्ष गणपतसिंह बगेड़िया, पोसाणा मंडल अध्यक्ष उदयसिंह दादाल, जीवाणा मंडल अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी, केवदाराम चौधरी, नाथूसिंह तीखी, कानाराम चौधरी, उत्तम गर्ग उपस्थित थे।

Related posts

डूंगरपुर से वरिष्ठ नागरिकों का दल रामेश्वरम के लिए रवाना ।

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा और यातायात को लेकर खास इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

Padmavat Media

विश्व मलेरिया दिवस पर जागरुकता रैली का हुआ आयोजन

Leave a Comment

error: Content is protected !!