Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़धर्म-संसारमहाराष्ट्र

सिरवी विकास महिला मंडल की सदस्यों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

Reported By : Padmavat Media
Published : August 21, 2024 2:03 PM IST

सिरवी विकास महिला मंडल की सदस्यों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

रिपोर्ट – प्रकाश प्रजापती
मुंबई। सिरवी विकास महिला मंडल मिरा भांयदर की सदस्यों ने सोमवार को नवघर पुलिस चौकी नया नगर कनकिया पुलिस चौकी पहुंचकर रक्षाबंधन मनाया। महिलाओं ने पुलिस चौकी में मौजूद सभी पुलिस जवानों और अफसरों को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधकर श्रीफल भेंट किए और मिठाई खिलाई। इस अवसर पर महाराष्ट्र महिला अध्यक्ष कमला चौधरी ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों को रोकना होना चाहिए क्योंकि वर्तमान के समय में जिस तरह की घटनाएं देखने को मिल रही हैं उन्हें पुलिस की सतर्कता द्वारा ही रोका जा सकता है। पुलिसकर्मी सभी की रक्षा करते हैं ऐसे में पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर उनसे महिलाओं की सुरक्षा का वादा किया इस मौक़े पर सविता बैन, भंवरी बैन, निरु बैन, कमला बैन, लीला बैन, सोनी बैन, गवरी बैन, तीजा बैन, दरिया बैन, शांती बैन, रेखा बैन, भंवरी बैन, बबली बैन, आदि उपस्थित थीं।

इनपुट: प्रकाश प्रजापती

Related posts

राष्ट्रपति पद हेतू दौपद्री मुर्मू का चयन महिला व अनुसूचित जनजाति वर्ग का यथो चित सम्मान हैं – भायल

Padmavat Media

उपशाखा बेगलौर में किया हमीर सिंह का भव्य स्वागत । 

Padmavat Media

राजेश गाडिया बने युवा सेल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!