Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

मेहंदी लगाकर दिया मतदान का संदेश

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 6, 2024 5:59 AM IST

मेहंदी लगाकर दिया मतदान का संदेश

सलूंबर । लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम रेली जनजागरण कर प्रेरित कर रहा है। मतदान के लिए प्रेरित करने को लेकर लॉर्ड कृष्णा सेंट्रल स्कूल चावंड के बच्चो और अध्यापको ने मेंहदी लगाकर इस पहल को अनूठा रूप दिया। बालको ने मेंहदी रचाई विशेष डिजाइन भी दी मगर खास बात रही की उनके हाथो में लिखे स्लोगन बडे ही मन भावक संदेश दे रहे थे। इस अवसर पर बालको को लोकतंत्र और चुवाव प्रणाली को जानकारी दी गई साथ ही घर परिवार मोहल्ले में रहने वाले लोगो को मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। इस दौरान निदेशक मनोज व्यास, जयेश व्यास, प्रदीप पटेल, साक्षी सेवक, सोनल सेन, कामिनी चोबीसा, गिरजा मेघवाल सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Related posts

आखिल भारतीय मेनारिया चिकित्सा कर्मी की बैठक रविवार को

विश्व जैन संगठन की कलिंजरा जिला बांसवाड़ा इकाई का गठन

Padmavat Media

सैकड़ों बुजुर्गों को पेंशन का इंतजार, सरकार कर देती हैं बंद‌

Leave a Comment

error: Content is protected !!