Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़वेब सीरीज

Mirzapur 3: रसिका दुग्गल ने वीडियो शेयर कर दिखाई ‘मिर्जापुर 3’ की अपनी तैयारी, फैंस बोले- अब और इंतजार नहीं होता

Reported By : Padmavat Media
Published : June 13, 2022 10:03 AM IST

Mirzapur 3: रसिका दुग्गल ने वीडियो शेयर कर दिखाई ‘मिर्जापुर 3’ की अपनी तैयारी, फैंस बोले- अब और इंतजार नहीं होता

सार
मिर्जापुर के तीसरे सीजन का नया अपडेट सामने आया है। रसिका दुग्गल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करके सीरीज को लेकर जानकारी दी है। इस सीरीज के पहले दोनों ही सीजन दर्शकों को काफी पसंद आए थे। वहीं, अब दर्शक तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। 

‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के तीसरे सीजन का दर्शकों को काफी समय से इंतजार है। सीरीज में कालीन भैया की दूसरी पत्नी बीना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं, अब अभिनेत्री ने सीरीज को लेकर एक नया अपडेट दिया है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद से ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

दरअसल, रसिका दुग्गल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में कई सारे बॉक्स दिखाई दे रहे हैं और सभी पर सीरीद के मुख्य किरदारों के नाम का टैग लगा हुआ है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मिर्जापुर 3 की तैयारी’। अब उनके इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘बीना जी अब और इंतजार नहीं होता’, तो दूसरे ने लिखा ‘बेस्ट सीरीज, जल्द आने का इंतजार है।’

पहले दोनों सीजन को मिला प्यार
इससे पहले सीरीज से दो सीजन आ चुके हैं, जिन्होंने धूम मचा दी थी। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित पहला सीजन 2018 में आया था, जिसके बाद से ही दर्शकों में इसका क्रेज बढ़ गया और 2020 में आए दूसरे सीजन ने कमाल कर दिया। दर्शकों ने दोनों ही सीजन को काफी पसंद किया था।

ये हैं मुख्य किरदार
‘मिर्जापुर’ में अली फजल गुड्डू पंडित, पंकज त्रिपाठी कालीन भैया और दिव्येंदु शर्मा मुन्ना त्रिपाठी की भूमिका निभा रहे हैं। इनके अलावा सीरीज में श्वेता त्रिपाठी शर्मा, कुलभूषण खरबंदा, विजय वर्मा और ईशा तलवार भी हैं। तीसरे सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

Related posts

भगवान केवल प्रेम भाव के अधीन होकर भक्तों के मध्य प्रकट हुआ करते हैं : सदगुरुदेव तुलछाराम जी महाराज

Padmavat Media

Punjab: आठ फेक फेसबुक अकाउंट्स पकड़े, फ्रेंडिशप कर बनाते थे अश्लील वीडियो, पुलिस ने जारी की लिस्ट

Padmavat Media

विप्र फाउंडेशन के महाकुंभ में राजनीतिक चेतना की भरी हुंकार, की आरक्षण की मांग  

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!