Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

“वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ” हरियालो राजस्थान अभियान के तहत् ग्राम पंचायत अमलोदा में वृक्षारोपण।

Reported By : Padmavat Media
Published : August 7, 2024 7:45 PM IST

“वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ” हरियालो राजस्थान अभियान के तहत् ग्राम पंचायत अमलोदा में वृक्षारोपण।

संवाददाता ईश्वर लाल सुथार
सलूंबर। जिले की ग्राम पंचायत अमलोदा मे बुधवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 56 मंडल अध्यक्ष भूरालाल पटेल ने बताया की ग्लोबल वार्मिंग से बढ़ती गर्मी और कटते हुए जंगलों से मानव जीवन हेतु भविष्य में विचरण करना असंभव होगा इस हेतु ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने घर, आंगन, और खेतो में वृक्षारोपण करे। कार्यक्रम की अध्यक्ष सरपंच भंवरी देवी ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में कनिष्ठ तकनीकी सहायक रविन्द्र पुडीर, ग्राम विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह, उपसरपंच करण सिंह चुंडावत, पूर्व सरपंच भगवती लाल मीणा, वार्डपंच दलू बाई पटेल, वीरजी पटेल एवं ग्रामवासी संतोष सेवक, हितेश सेवक, हितेश शर्मा, कचरुलाल पटेल सहित कई अन्य ग्राम वासियों ने भाग लिया। आयोजन में जो पौधे लगाए गए वो विकसित होते पार्क डवलैपमेंट प्रोजेक्ट में लगाए गए ।

Related posts

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाओं ने लिया बैंक में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण ।

Padmavat Media

ऋषभदेव उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार का जैन समाज द्वारा अभिनंदन

Padmavat Media

संभावित चक्रवात के मद्देनजर जिला कलेक्टर ने जारी की एडवाइजरी

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!