Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़महाराष्ट्रराज्य

Mumbai : नियमों का उल्लंघन, मुंबई में बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने के मामले में 6,200 लोगों के खिलाफ कार्यवाही

Reported By : Padmavat Media
Published : June 11, 2022 4:19 PM IST

Mumbai : नियमों का उल्लंघन, मुंबई में बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने के मामले में 6,200 लोगों के खिलाफ कार्यवाही

मुंबई यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने और पीछे बैठने पर 6,200 से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये कार्रवाई बृहस्पतिवार को की गई। यातायात पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, केवल दक्षिण मुंबई में ही 3,100 से अधिक लोगों के खिलाफ बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाने या पीछे बैठने पर कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘ बृहस्पतिवार से, शहर की यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया। दोपहिया वाहन चलाते समय या उस पर पीछे बैठते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। पहले कार्रवाई सिर्फ वाहन चलाने वालों के खिलाफ होती थी, लेकिन अब वाहन पर बिना हेलमेट पहने पीछे बैठने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।”

उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन 2,344 दोपहिया वाहन चालकों, पीछे बैठे 3,421 लोगों और अन्य 516 लोगों के खिलाफ हेलमेट नहीं पहनने को लेकर कार्रवाई की गई। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को यातायात पुलिस ने बिना वजह हॉर्न बजाने वाले 2,500 वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की थी।

Related posts

ट्विटर ने पत्रकारों के अकाउंट किए निलंबित, यूएन और यूरोपीय संघ ने दी चेतावनी

Padmavat Media

जावद सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण शुरू, दीपिका कुंवर बनी पहली लाभार्थी

Padmavat Media

Punjab: आठ फेक फेसबुक अकाउंट्स पकड़े, फ्रेंडिशप कर बनाते थे अश्लील वीडियो, पुलिस ने जारी की लिस्ट

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!