Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
गुजरातदेश

अहमदाबाद विमान हादसे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन पदमावत का शोक व्यक्त – बोले, मन दुःख से भरा है, यह त्रासदी पूरे देश को झकझोर गई

Reported By : Padmavat Media
Published : June 20, 2025 12:21 AM IST
Updated : June 20, 2025 12:22 AM IST

अहमदाबाद विमान हादसे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन पदमावत का शोक व्यक्त – बोले, मन दुःख से भरा है, यह त्रासदी पूरे देश को झकझोर गई

मुंबई । अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के अहमदाबाद से उड़ान भरते ही हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को गहरे शोक में डुबो दिया है। इस हृदयविदारक दुर्घटना पर एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन पदमावत ने गहन शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षण पूरे देश के लिए अत्यंत पीड़ादायक और असहनीय है।

उन्होंने अपने संवेदनशील वक्तव्य में कहा, जब मुझे इस भीषण हादसे की खबर मिली, मेरा मन स्तब्ध रह गया। यह एक ऐसा आघात है जिसे शब्दों में व्यक्त कर पाना कठिन है। यह हादसा केवल प्रभावित परिवारों के लिए नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष के लिए एक असहनीय क्षति है।

ईश्वर से की प्रार्थना भविष्य में न हो ऐसी कोई पुनरावृत्ति
राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन पदमावत ने आगे कहा, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि इस भीषण दुर्घटना में जान गंवाने वाली सभी पुण्यात्माओं को शांति और उनके परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं पुनः विनती करता हूँ कि भविष्य में ऐसी कोई त्रासदी हमारे देश में दोबारा न हो।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस कठिन समय में वह स्वयं तथा एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी का समस्त परिवार देश के प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ा है। यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि मानवता के हृदय को कंपा देने वाली त्रासदी है, जो हमें सुरक्षा और सतर्कता के नए आयामों पर सोचने को विवश करती है।

Related posts

ज्ञानपूर्वक होनेवाली क्रिया से धर्म बनता है – निपुणरत्न विजयजी

Padmavat Media

माँ उमिया धाम का शिलान्यास महोत्सव

Padmavat Media

पवन जैन पदमावत का अहमदाबाद में किया गया भव्य स्वागत

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!