Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
ओडिशाटॉप न्यूज़देश

Odisha Train accident: ट्रेन से शव निकालने वाले ग्रामीणों ने मनाया दसवां, मृतकों की आत्मा की शांति के लिए करवाया मुंडन

Reported By : Padmavat Media
Published : June 11, 2023 5:57 PM IST

Odisha Train accident: ट्रेन से शव निकालने वाले ग्रामीणों ने मनाया दसवां, मृतकों की आत्मा की शांति के लिए करवाया मुंडन

बालासोर: ओडिशा के बालासोर में 2 जून को हुए हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं 1000 से ऊपर लोग घायल हो गए थे जिन में कई का अस्पताल में इलाज चल रहा है. आज यानी 11 जून को इस हादसे को हुए 10 दिन हो गए है, लोगों घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे है. ग्रामीणों के अलावा जिन लोगों ने भी शव को ट्रेन से निकाला उन सभी ने हिंदू मृत्यु संस्कारों के अनुसार “मुंडन” (सिर मुंडन) करवाया.

सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं और आध्यात्मिक संगठनों के सदस्यों ने भी बहनागा हाई स्कूल के परिसर के पास तीन दिनों तक आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया, यहां भुवनेश्वर ले जाने से पहले शवों को रखा गया था. बहानागा शहर के सोरो ब्लॉक के लोगों ने मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए सेवा और एक सर्व-विश्वास प्रार्थना सभा का आयोजन किया.

पूर्व अधिकारियों ने पीएम को पत्र लिखा

कल यानी घटना के 11 वें दिन भी लोग बिस्वा शांति महा यज्ञ, अष्टप्रहरि नाम संकीर्तन, अखंड गायत्री मंत्र होगा और मंगलवार को सत्संग व कैंडल मार्च निकाला जाएगा. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस रेल हादसे पर देश के रिटार्यड जज, नौकरशाहों ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है.

रेल पटरी के पास से अवैध निर्माण हटाने की मांग

इन सभी ने पत्र लिखकर मांग की है कि रेल पटरी के आसपास अवैध निर्माण और घुसपैठियों को हटाया जाए ताकि रेलवे की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकें. इस पत्र में कुल 270 लोगों ने साइन किया है. पत्र में लिखा है कि ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण दुर्घटना से हम बहुत निराश हैं,जिसमें हमारा तेजी से बढ़ता और आधुनिक होता रेलवे प्रभावित हुआ है.

Related posts

सियासत: 64 दिन में आठवीं बार पूर्वांचल पहुंचे पीएम मोदी, 32 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात दी, जानिए क्यों भाजपा का पूर्वांचल पर फोकस है?

Padmavat Media

वल्लभनगर के नेताओं ने पाणुन्द को हमेशा अपने पिता की जागीर समझा – उदयलाल डांगी

Early Marriage Tips: शादी नहीं हो रही? ये उपाय करते ही पूरी हो जाएगी सच्‍चे जीवनसाथी की तलाश! तुरंत आजमाएं

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!