Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
जम्मू और कश्मीर

ओमर अब्दुल्ला ने अमित शाह से की मुलाकात, राज्य का दर्जा बहाल करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा

Reported By : Padmavat Media
Published : September 4, 2026 11:29 PM IST
श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर | राजनीति

ओमर अब्दुल्ला ने अमित शाह से की मुलाकात, राज्य का दर्जा बहाल करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा

आरक्षण के युक्तिकरण और कामकाज नियमों को अंतिम रूप देने पर भी हुई बातचीत

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर केंद्र शासित प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने, आरक्षण के युक्तिकरण तथा कामकाज के नियमों को अंतिम रूप देने सहित जनकल्याण और विकास से जुड़े विषयों पर बातचीत हुई।

राज्य का दर्जा और आरक्षण व्यवस्था पर चर्चा

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, बैठक में राज्य का दर्जा बहाल करने, कामकाज के नियमों को अंतिम रूप देने और आरक्षण व्यवस्था के युक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा केंद्रित रही। ओमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में होने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के संबंध में भी गृह मंत्री को जानकारी दी। यह महोत्सव अगले सप्ताह श्रीनगर में शुरू होने वाला है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए केंद्र की सहायता पर जताया आभार

मुख्यमंत्री ने हाल में जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में बाढ़ से हुए नुकसान के मद्देनजर केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही समयबद्ध सहायता के लिए अमित शाह का आभार भी जताया। बैठक ऐसे समय हुई है जब जम्मू-कश्मीर सरकार केंद्र शासित प्रदेश का राज्य का दर्जा बहाल कराने और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Related posts

हंदवाड़ा में पुलिस ने लगाया लोक दरबार, लोगों की समस्याएं सुनीं

Padmavat Media

जम्मू-कश्मीर में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, 6 वाहन जब्त

Padmavat Media

PM-SETU से जम्मू-कश्मीर के आईटीआई बनेंगे उद्योग-तैयार कौशल केंद्र

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!