Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
धर्म-संसारमध्य प्रदेश

मालवा के बड़नगर में गणिनी आर्यिका विशाश्री माताजी (15 पिछी) संसघ का चातुर्मास हेतु 28 जून को भव्य मंगल प्रवेश

Reported By : Padmavat Media
Published : June 19, 2025 10:11 PM IST
Updated : June 19, 2025 10:11 PM IST

मालवा के बड़नगर में गणिनी आर्यिका विशाश्री माताजी (15 पिछी) संसघ का चातुर्मास हेतु 28 जून को भव्य मंगल प्रवेश

बड़नगर/मध्यप्रदेश । श्री दि.जैन समाज बड़नगर में आचार्य श्री विराग सागरजी महाराज की प्रथम गणिनी आर्यिका विशाश्री माताजी संसघ का चातुर्मास बड़नगर में निश्चित हुआ है। आर्यिका संसघ का इन्दौर से विहार करते हुए बड़नगर चातुर्मास के लिए मंगल प्रवेश 28 जून शनिवार को प्रात होगा।

गणिनी आर्यिका विशाश्री माताजी

मनीष टोंग्या ने बताया कि चातुर्मास को भव्य मनाने के लिए मंगलवार को एक बैठक स्थानीय शान्तिनाथ मन्दिर के स्वाध्याय हाल में आयोजित की गई। बैठक में श्री चातुर्मास धर्म प्रभावना समिति 2025 का एवं नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इस कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुशील गोधा, उपाध्यक्ष अशोक शाह, अभय टोंग्या, संजय पापलीया, सुनील अजमेरा, सचिव मनोज बाकलीवाल, सहसचिव अर्पित सोनी, अर्पित वेद, प्रदीप गदीया, कोषाध्यक्ष संजय बिलाला एवं विभिन्न समितियों का गठन सर्वानुमति से किया गया। मीटिंग में समाज सभी पुरुष व महिला मंडल की सभी सदस्य उपस्थित थे। एवं चातुर्मास बड़े हर्षोल्लास के साथ मानने की अपील की गई। यह जानकारी मनीष टोंग्या ने दी।

Related posts

मुनि ससंघ के सानिध्य में धर्म की महती प्रभावना हो रही है ।

Padmavat Media

चार सौ से अधिक यात्रियों को करवाया कुंभ स्नान

Padmavat Media

धर्म जीवन के प्रत्येक पल, प्रत्येक व्यवहार में होना चाहिए – साध्वी डॉ.बिंदुप्रभा

Leave a Comment

error: Content is protected !!