Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में कन्या वाटिका का शुभारंभ व ग्राम पंचायतों पर लैंगिक समानता एवं बालिका संरक्षण के संदेश के साथ रैली का अयोजन

Reported By : Padmavat Media
Published : October 10, 2024 8:57 PM IST

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में कन्या वाटिका का शुभारंभ व ग्राम पंचायतों पर लैंगिक समानता एवं बालिका संरक्षण के संदेश के साथ रैली का अयोजन

 प्रतापगढ़ । अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह 2024 के अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग द्वारा गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर प्रतापगढ़ के जनाना बिल्डिंग के समक्ष निर्मित कन्या वाटिका का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सभापति नगर परिषद रामकन्या गुर्जर, सुनयना हापावत महिला मोर्चा अध्यक्ष रही। अपने उद्बोधन भाषण में सभापति ने एक पौधा मां के नाम का संकल्प दिया हापावत ने समाजसेवकों से इस प्रकार के अधिकाधिक नवाचार के साथ ही कन्या वाटिका के संरक्षण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. तुलसीराम आमेटा उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, डॉ. जीवराज मीणा सीएमएचओ, डॉ. ओ.पी. दायमा पीएमओ जिला चिकित्सालय, रतन पाटीदार प्राचार्य नर्सिंग महाविद्यालय प्रतापगढ़ रहे।

सहायक निदेशक महिला अधिकारिता नेहा माथुर ने बताया की विभागीय दिशा-निर्देशानुसार एवं जिला कलक्टर के आदेश पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंर्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग द्वारा 7 से 9 अक्टूबर तक पूरे जिले में पंचायत स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाया गया एवं गुरूवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का अयोजन किया गया।

उन्होंने बताया की कन्या वाटिका का निर्माण बेटी जन्म को बढ़ावा देने एवं बिटिया के जन्मदिवस को उत्सव के रूप में मनाया जाकर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य के साथ किया गया जिसमें 24 सिंतबर से 7 अक्टूबर तक जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में जन्म लेने वाली 50 बालिकाओं के नाम पर फलदार वृक्षों की एक वाटिका का शुभारंभ किया गया। वाटिका में आम, जामुन, रामफल, सीताफल, कदंब, अनार, संतरा आदि के 50 पौधों का रौपण किया गया हैं। इस अवसर पर बालिका जन्मोत्सव मनाया गया व राज्य स्तरीय अडंर 17 बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सुश्री अनवी शर्मा एवं कनुप्रिया सामोता व राज्य स्तरीय अडंर 14 कब्बडी में भाग लेने वाली पूजा कुमारी एवं किरण कुमारी का सम्मान कर मोमेन्टो भेंट किए गए। बालिकाओं को शिक्षा के साथ ही खेलों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करने हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित 6 बालिका छात्रावासों में केरम, शतरंज, बैडमिंटन सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ लेखाकार अनिल निनामा, पर्यवेक्षक ब्लॉक प्रतापगढ़ त्रिलोक राज सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ सहायक अनिल मेहता, जेडंर स्पेशलिस्ट हरीराम रैदास, विकास बारोलिया, इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र की लक्ष्मी चौहान, डिम्पल राजपूत एवं सखी सेंटर परामर्शदाता नेहा तिवारी, रीना सिंदल आदि उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के अंतर्गत अन्य कार्यक्रमों में ग्राम साथिनों द्वारा मंगलवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ एवं लैंगिक समानता रैली का अयोजन करवाया गया। ग्राम साथिनों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ ही बालक-बालिका में समान व्यवहार करने एवं बालिकाओं को भी शिक्षा एवं विकास के समान अवसर प्रदान किए जाने के आह्वान के साथ रैली का अयोजन किया गया। साथिनों द्वारा इस अवसर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ भी उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को दिलवाई गई। बुधवार को ग्राम पचांयत पर बेटी जन्म को बढ़ावा देने हेतु बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Related posts

लोकसभा चुनाव से पहले वांछित अपराधियों की धरपकड़ के दौरान ओगणा पुलिस ने पकड़े 4 आरोपी

लक्ष्य फाउंडेशन क्रिकेट क्लब के गौरव थतै बने राष्ट्रीय सचिव

Padmavat Media

महाराणा भूपाल राजकीय महाचिकित्सालय में पवन कुमार जैन (दोसी) को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष सम्मान

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!