Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़देशविदेश

Pakisthan: अमृतसर से उड़ी इंडिगो की फ्लाइट पाकिस्तान में भटकी, 30 मिनट रही लापता

Reported By : Padmavat Media
Published : June 11, 2023 5:46 PM IST

Pakisthan: अमृतसर से उड़ी इंडिगो की फ्लाइट पाकिस्तान में भटकी, 30 मिनट रही लापता

अमृतसर से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट लाहौर के पास पाकिस्तान में भटक गई और करीब 30 मिनट बाद भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस जाने से पहले गुजरांवाला तक गई. ये जानकारी इंडिगो ने दी है. इसके पीछे का कारण खराब मौसम बताया गया है. बताया गया है कि फ्लाइट लगभग 8 बजे भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस पहुंच गई. इस सूचना के बाद हड़कंप मच गया.

फ्लाइट रडार के अनुसार, भारतीय विमान शनिवार को 454 नोट्स की गति के साथ लगभग शाम साढ़े 7 बजे लाहौर के उत्तर में प्रवेश किया था और रात 8:01 बजे भारतीय क्षेत्र में वापसी कर गया. पाक नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ये असामान्य नहीं था क्योंकि खराब मौसम की स्थिति में “अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुमति” थी. इस बीच, सीएए की ओर से जारी अलर्ट जारी किया गया था. हवाईअड्डों पर खराब दृश्यता के कारण कई फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया, जबकि कई देरी से चल रही थीं.

सीएए के प्रवक्ता लाहौर के लिए मौसम की चेतावनी रात 11:30 बजे तक बढ़ा दी थी. शनिवार को अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दृश्यता 5,000 मीटर थी. पाकिस्तान में शनिवार को भयानक आंधी-तूफान आया था, जिसमें पेड़ तक उखड़ गए और 29 लोगों की मौत हो गई. सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के तीन निकटवर्ती जिले थे, जहां हालात काफी खराब हो गए.

Related posts

Maharashtra Politics: उद्धव के किले में सेंध! शिवसेना के एक दर्जन विधायकों ने गुजरात में डाला डेरा, संकट में ठाकरे सरकार

Padmavat Media

रिमझिम बारिश में मैराथन के साथ राष्ट्रीय खेल सप्ताह का आगाज

Padmavat Media

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प हो रहा साकार

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!