Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइम

परिमंडल 8 पुलिस की बड़ी पहल: 39.77 लाख का 176 जब्त व गुमशुदा माल मालिकों को लौटाया

Reported By : Padmavat Media
Published : December 27, 2025 4:21 PM IST

🔴 विशेष | Padmavat Media

परिमंडल आठ की बड़ी पहल : 39 लाख 77 हजार रुपये मूल्य का 176 जब्त व गुमशुदा माल मूल मालिकों को लौटाया

मुंबई। परिमंडल आठ के अंतर्गत आने वाले पुलिस थानों द्वारा अपराधों में जब्त तथा गुमशुदा संपत्ति को मूल मालिकों तक लौटाने के लिए 27 दिसंबर 2025 को एक सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बीकेसी, खेरवाड़ी, निर्मल नगर, वाकोला, विले पार्ले, सहार एवं विमानतल सहित सात पुलिस थानों द्वारा की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में संपत्ति वापस की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार परिमंडल आठ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सोने की चेन चोरी, लूट, साधारण चोरी, मोटर वाहन चोरी सहित अन्य अपराधों के मामलों में आरोपियों से जब्त की गई संपत्ति तथा गुमशुदा मोबाइल फोन को तकनीकी जांच के माध्यम से बरामद किया गया। सीईआईआर प्रणाली की सहायता से कुल 164 गुमशुदा मोबाइल फोन खोजे गए।

इसके अतिरिक्त मोबाइल फोन, बहुमूल्य आभूषण, मोटर वाहन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं नकद राशि सहित कुल 176 वस्तुएं बरामद की गईं, जिनका कुल मूल्य 39 लाख 77 हजार 100 रुपये आंका गया।

27 दिसंबर 2025 को बीकेसी स्थित पासयदान हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त परिमंडल आठ मनीष कलवानिया के हाथों यह समस्त संपत्ति विधिवत प्रक्रिया पूरी कर
मूल मालिकों को लौटाई गई। इस अवसर पर संबंधित पुलिस थानों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

अपनी खोई हुई संपत्ति वापस पाकर नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की और पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की चोरी या गुमशुदगी की सूचना समय पर पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर संपत्ति को सुरक्षित रूप से वापस दिलाया जा सके।

Related posts

फेसर पैक्स प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह गिरफ्तार, सी.एम.आर (चावल) राशि गबन का आरोप

Padmavat Media

हिरणमगरी पुलिस ने 129.72 करोड़ रुपये की साईबर ठगी मामले में एक और अभियुक्त दिनेश चन्द्र मेनारिया को किया गिरफ्तार

Padmavat Media

पुणे: बैकस्टेज आर्टिस्ट संग रेप के आरोप में कास्टिंग डायरेक्टर पर केस दर्ज, करता था ब्लैकमेल

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!