Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थान

पुलिस थाना कोटडा टीम ने लूट की वारदात का किया पर्दाफाश

Reported By : Padmavat Media
Published : June 13, 2024 8:41 AM IST

पुलिस थाना कोटडा टीम ने लूट की वारदात का किया पर्दाफाश

उदयपुर । जिले की पुलिस थाना कोटडा टीम द्वारा करीब सप्ताह भर पहले हुई लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुये अब तक 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही 4 अन्य नाबालिगों को भी डिटेन किया है। थाना क्षेत्र में लूट की घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी योगेश गोयल ने त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे जिस पर पुलिस थाना कोटडा में एक टीम का गठन किया गया और आरोपियों की गहनता से तलाश की गई इस दौरान टीम द्वारा लगातार हल्का क्षेत्र के मौजा उपला थला, ढेढमारिया, बिलवन, सरली, डिंगावरी कला, डुंगरीया पलेसर, लाम्बाहल्दु आसपास दबिश देकर प्रकरण में अब तक बका पुत्र मीरीया जाति खेर निवासी उपला थला थाना कोटडा , रामजी पुत्र मोहन जाति लहुर गमेती निवासी उपली कुण्डाल थाना माण्डवा व अलग- अलग स्थानों से 04 अन्य नाबलिगों को डिटेन किया गया जिन्होंने अपने साथीयों के साथ उक्त घटना करना कबूल किया और फिर दोनों गिरफतारशुदा आरोपियों को पी.सी रिमाण्ड पर लिया गया और चारों नाबालिगों को किशोर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें बाल संप्रेषण ग्रह जमा कराया गया। वहीं इस घटना में प्रयुक्त वाहन व लूट किये गये रुपये जप्त किये गये है और अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश करने में जुटी हुई है।

Related posts

स्विफ्ट डिजायर कार ने राजा धूलपुरिया को 15 मीटर तक घसीटा, पुलिस ने की कार जब्त

Padmavat Media

क्यों असफल हो रहे हैं ग्राम पंचायत

Padmavat Media

रिश्वत का यह कैसा नंगा नाच! पुलिस के नाम पर दो करोड़ की दलाली

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!