Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

मछली सेंटर पर तोड़फोड़ और पथराव करने के मामले में प्रताप नगर पुलिस ने 2 वर्ष से फरार आरोपी को पकड़ा

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 18, 2024 9:47 PM IST

मछली सेंटर पर तोड़फोड़ और पथराव करने के मामले में प्रताप नगर पुलिस ने 2 वर्ष से फरार आरोपी को पकड़ा

उदयपुर । शहर के प्रतापनगर थाना पुलिस ने उदयसागर स्थित पनवाडी मछली सेंटर पर आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव की घटना के मामले में 2 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि आरोपी गोविंद पुत्र मांगीलाल गमेती निवासी हनुमान फला नेला को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

भीड़ को उकसाने और घटना का मुख्य आरोपी गोविंद गमेती घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी और आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

ये रहे टीम प्रभारी व सदस्य में शामिल प्रताप नगर थानाधिकारी भरत योगी, उ.नि. विजेन्द्र सिंह, स.उ.नि. पर्वत सिंह, हैड कांस्टेबल उमेदाराम, कांस्टेबल इन्द्राज, कांस्टेबल साईबर सेल उदयपुर के लोकेश रायकवाल के द्वारा कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

Related posts

सूफी संत मस्तान बाबा कि प्रेरणा से एम एम बी ग्रूप डूंगरपुर जरूरतमंदो को दे रहा है राहत 

Padmavat Media

वृक्षम ने किनचिन किड्स स्कूल मे 51 परिंडे वितरित

Padmavat Media

जनजाति सुरक्षा मंच का उद्देश्य धर्मान्तरित व्यक्तियों को अनुसूचित जनजातियों की सूची से बाहर किया जाय

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!