Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
महाराष्ट्र

राधा पंचारिया बनीं गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

Reported By : Padmavat Media
Published : September 7, 2026 11:00 PM IST

राधा पंचारिया को अखिल भारतीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

राधा पंचारिया
सामाजिक संगठन | समाज समाचार

राधा पंचारिया बनीं अखिल भारतीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

रिपोर्ट : ऋचा पानेरी
मुंबई में हुआ नेतृत्व परिवर्तन, समाज को संगठित और नई दिशा देने का संकल्प

मुंबई/उदयपुर। अखिल भारतीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के लिए गौरव और हर्ष का अवसर है। मुंबई, महाराष्ट्र की राधा पंचारिया को अखिल भारतीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर समाजजनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

समाज की ओर से जारी शुभकामना संदेश में कहा गया कि राधा पंचारिया के नेतृत्व में महासभा को नई ऊर्जा, दिशा और गति मिलने की उम्मीद है। उनके नेतृत्व में समाज को अधिक संगठित, सशक्त और सक्रिय बनाने के साथ युवा शक्ति को समाजसेवा एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर जोर दिए जाने की अपेक्षा जताई गई।

सांवरिया धाम में महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन

सांवरिया धाम की पावन धरा पर हुआ यह नेतृत्व परिवर्तन अखिल भारतीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के लिए महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है। समाज की मातृशक्ति के रूप में राधा पंचारिया को महासभा की राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलना संगठन के लिए नई शुरुआत के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

शुभकामना संदेश में समाज की एकता, संगठन, सेवा और राष्ट्र निर्माण को प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया। समाजजनों ने विश्वास जताया कि राधा पंचारिया अपने नेतृत्व में महासभा की गतिविधियों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने और समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएंगी।

इस अवसर पर गोवर्धन पंचारिया, भवानी शंकर उपाध्याय, वासुदेव सांरगी एवं परमेश्वर पंचारिया सहित समाज के प्रमुखजनों ने राधा पंचारिया को शुभकामनाएं दीं। वहीं श्री नारायण गुरु भक्त मंडल, कोलकाता की ओर से भी उन्हें बधाई देते हुए समाजहित में सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना की गई।

Related posts

फिनटेक क्षेत्र भुगतान से आगे बढ़े : प्रधानमंत्री मोदी

Padmavat Media

कल्याण में वेश्यावृत्ति रैकेट से 13 महिलाओं को बचाया गया, महिला समेत 4 गिरफ्तार

Padmavat Media

मुंबई की फिल्मी पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, नशे और कास्टिंग काउच को लेकर कही ये बात

Padmavat Media

1 comment

पं हरीशचंद्र पंचारिया मनासा जिला नीमच मध्यप्रदेश 11/09/2026 at 12:29 AM

हमारी भी शुभकामनाएं हैं

Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!