Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
खेल

सरदार पटेल वॉलीबॉल कप में रैयाणा विजेता, नेजपुर उपविजेता

Reported By : Padmavat Media
Published : March 6, 2025 4:28 PM IST

सरदार पटेल वॉलीबॉल कप में रैयाणा विजेता, नेजपुर उपविजेता

सरदार पटेल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 384 खिलाड़ियों को मिला मौक़ा

डूंगरपुर। पटेल पाटीदार डांगी समाज के डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर सरदार पटेल वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में सभी पटेल पाटीदार डांगी समाज की 64 टीमों के 384 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह में अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रकाश भट्ट ने की। मुख्य अतिथि के रूप में श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र डांगी, कवि सुनील पटेल सन्नाटा नेजपुर, पार्षद डायालाल पाटीदार, हीरालाल पटेल खीरावाड़ा, रामजी भाई पाटीदार इंदौड़ा रहें। महेंद्र डांगी ने कहा कि सरदार पटेल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को एक मंच पर लाकर हमें जोड़ने का कार्य किया गया। प्रत्येक तीन माह के भीतर एक विशेष प्रकार से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिससे समय-समय पर खिलाड़ियों से संपर्क बना रहेगा वो समाज का जुड़ाव होगा। कवि सुनील पटेल ने कहा कि प्रतियोगिता में सभी टीमों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। दुनिया खिलाड़ियों से भरी पड़ी है युवाओं को गेमचेंजर बनना होगा। पटेल ने कहा कि आगामी समय में अन्य कई भव्य आयोजनों के माध्यम से युवाओं को मौक़ा दिया जाएगा। प्रकाश भट्ट ने कहा कि पटेल पाटीदार डांगी समाज राष्ट्र निर्माण में सदैव अपना योगदान देते आए हैं। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सभी को मोहित किया है। खिलाड़ियों को इस प्रकार के आयोजन से मन से मिलेगा जिससे उनके आगे बढ़ने की प्रबल संभावनाएं बनेंगी। प्रतियोगिता में फ़ाइनल मुक़ाबला रैयाणा व नेजपुर के बीच खेला गया। जिसमें रैयाणा विजेता व नेजपुर उपविजेता रही। विजेता टीम को पुरस्कार और उपविजेता टीम को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विशेष योगदान देने वाले लोकेश पटेल, जलेश पटेल, भावेश पटेल, हेमेंद्र पटेल, अमन पाटीदार, तुषार पाटीदार, अभिषेक पटेल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कवि सुनील पटेल ने किया। आभार प्रेमशंकर पाटीदार ऊपरगाँव ने जताया।

Related posts

ग्राम पंचायत बड़ला में राजस्थान ग्रामीण ओलम्पिक खेलों हेतु हुआ राजस्व गाँव की टीमों का चयन

AUS vs SL: एडम जैम्पा के सामने फंसी श्रीलंका, 209 रनों पर हुई ढेर

Padmavat Media

ઓળખાણ અને બિઝનેસનું મહા સંગ્રામ એટલે બીઝ પ્રીમિયર લીગ

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!