Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
महाराष्ट्र

राजस्थान के राज्यपाल हरि भाऊ बागडे का मुंबई आगमन

Reported By : Padmavat Media News
Published : December 20, 2024 6:28 PM IST

राजस्थान के राज्यपाल हरि भाऊ बागडे का मुंबई आगमन

  • राजस्थान के प्रवासियों को अपनी मातृभूमि में व्यवसाय के लिए किया प्रेरित
  • नवी मुंबई में डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में लिया भाग

मुंबई। राजस्थान के राज्यपाल हरि भाऊ बागडे एक दिन के दौरे पर गुरुवार सायं मुंबई पहुंचे । उन्होंने मालाबार हिल्स स्थित राजभवन में रात्रि विश्राम किया। उन्होंने शुक्रवार प्रातः डी.वाई. पाटिल (मान्य विश्वविद्यालय) नवी मुंबई के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान किया व सुबह 10.00 बजे एआईयू पश्चिम क्षेत्र कुलपति 2024-25 की बैठक में भाग लिया जिसका आयोजन भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली (पंकज मित्तल) द्वारा किया गया। राज्यपाल बागड़े ने दोपहर को राजस्थान भवन वाशी में लंच लिया। इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक जितेंद्र चौधरी, सजना चौधरी व शशिकांता शर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल हरि भाऊ बागडे का राजस्थान विकास परिषद की ओर से राजस्थान भवन वाशी में संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र दाधीच, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, महासचिव महेश कसवां, सचिव श्याम सुन्दर पारीक व संस्था के सक्रिय स्तम्भ मुकेश पुजारी ने शानदार अभिनन्दन किया। बागड़े ने राजेन्द्र शर्मा से नवी मुम्बई में रह रहे राजस्थानी प्रवासियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली तथा उन्हें अपनी मातृभूमि राजस्थान में भी व्यवसाय करने के लिये प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी । संस्था अध्यक्ष राजेंद्र दाधीच ने राज्यपाल को एक मेमोरेंडम दे अनुरोध किया की सात करोड़ से ज्यादा लोगों द्वारा बोली जाने वाली हमारी मातृभाषा “राजस्थानी” को संविधान की अनुसूची मे मान्यता दिलाने हेतु सक्रिय प्रयास करें।

राज्यपाल बागड़े ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सायं इंडिगो फ्लाइट 6E 5219 द्वारा उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे जहां वे विविध कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Related posts

ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन में बड़ा बदलाव, पवन जैन पदमावत बने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री

Padmavat Media

प्रसिद्ध वाक्पती पीठ द्वारा पत्रकार जीतु सोमपुरा को कर्मवीर अवॉर्ड

‘रक्षा’ एआई टूल से महाराष्ट्र में बाल संरक्षण को नया बल, बाल अपराधों पर लगेगी प्रभावी रोक

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!