Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

उदयपुर नृत्य महोत्सव: अशोका पैलेस में राजस्थानी डांस वर्कशॉप संपन्न

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : March 26, 2024 9:24 PM IST

उदयपुर नृत्य महोत्सव: अशोका पैलेस में राजस्थानी डांस वर्कशॉप संपन्न

उदयपुर । झीलों की नगरी में आगामी दिनों में होने वाले “उदयपुर डांस फेस्टीवल” से पूर्व रविवार को अशोका पैलेस में राजस्थानी डांस वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

आयोजक प्राजंल शर्मा ने बताया कि राजस्थानी डांस वर्कशॉप में कोरियोग्राफर राजेश कुमार, भाग्यश्री, कत्थक आश्रम की चंद्रकला चौधरी, सेजल सुहालका एवं प्रियांशी जोशी प्रतिभागियों को नृत्य की विविध विधाओं के बारे में बताया। वर्कशॉप में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को निशुल्क प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

एम स्क्वायर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स के मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्कशॉप में प्रतिभागियों को राजस्थानी नृत्य का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें सभी उम्र के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

Related posts

उपखण्ड अधिकारी सायला ने किया बोर्ड परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

पंचायत समिति सराड़ा के सभागार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का खंड स्तरीय विश्व जनसंख्या दिवस समारोह आयोजित किया

Padmavat Media

फागोत्सव का आयोजन हुआ

Pavan Jain Padmavat

Leave a Comment

error: Content is protected !!