Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

सलूम्बर : स्वास्थ विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, जिला कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Reported By : Padmavat Media
Published : February 5, 2024 8:41 PM IST

स्वास्थ विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, जिला कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

स्वास्थ की जांच का इंद्राज आरबीएसके पोर्टल पर करे – जिला कलेक्टर

सलूंबर। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधु की अध्यक्षता में आरबीएसके टीम सलूम्बर की समीक्षा की गई, जिले में वर्तमान में आरबीएसके दो टीम ब्लाक सलुम्बर में दो टीम ब्लॉक सराडा में तथा एक टीम ब्लॉक लसाडिया में कार्यरत है। जिला कलेक्टर द्वारा पांचो टीमों द्वारा किये गये कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई तथा निर्देशित किया कि टीमों के द्वारा जिन विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र तथा मदरसा में 6 माह से 18 वर्ष के बच्चों के स्वास्थ की जांच का इंद्राज आरबीएसके पोर्टल पर करने के निर्देश दिये। टीम के द्वारा किये गये कार्य की मासिक प्रगति सीएमएचओ एवं जिला कलक्टर को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया, जिला कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास से आगामी माह का संस्थावार कलेण्डर 15 दिवस पूर्व लेकर बीसीएमओ को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया और बीसीएमओ के द्वारा दिनांकवार व संस्थावार आरबीएसके टीम की विजिट के बारे में जिला शिक्षा अधिकारी और उपनिदेशक बाल विकास को भेजने हेतु निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने सीएमएचओ को जिले में कार्यरत पांचो टीमों के द्वारा किये गये मासिक कार्य का विश्लेषण करके रैकिंग करने के लिए निर्देशित किया तथा माह में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय बैठक में प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित करने के लिए निर्देशित किया। चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग, महिला एवं बाल विकास एवं शिक्षा विभाग आपसी समन्वय करके राज्यसरकार द्वारा प्रदत्त कार्यक्रम प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचाने के लिए टीम लसाडिया द्वारा आरबीएसके कार्यक्रम के तहत् 1 वर्षीय जशोदा D o भेरूलाल मीणा का कटे होंठ (cleft lip) का सफलतम आपरेशन किये जाने पर टीम की प्रशंसा की गई। इस बैठक में सीएमएचओ डॉ जे पी बुनकर, उप मुख्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ महेन्द्र लोहार एवं देवेंद्र पुरी गोस्वामी उपस्थित रहे।

Related posts

जैन एकता संगठन के द्वारा बिस्किट व कम्बल वितरण

Padmavat Media

भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेन काटने वाला गिरोह पकड़ा, गैंग में चार महिलाएं भी शामिल

Padmavat Media

वैक्सीन लगवाने पर ही पब्लिक प्लेस में दी जाएगी एंट्री, MP सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!