Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

फतेहसागर पर ‘रन 4 ऑटिज्म’ का हुआ आयोजन

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 17, 2024 9:54 PM IST

फतेहसागर पर ‘रन 4 ऑटिज्म’ का हुआ आयोजन

 उदयपुर । अप्रैल माह को ऑटिज्म जागरूकता माह के रूप में मनाते हुए, संकल्प पीडियाट्रिक रिहबिलिटेशन सेंटर ‘रन 4 ऑटिज्म’ के जरिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया । संकल्प केंद्र उदयपुर में पिछले 14 वर्षों से विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों के लिए काम कर रहा है।

हमारा उद्देश्य यह जागरूकता फैलाना है कि ऑटिज्म कोई रोग नहीं है। ऑटिज्म वाले बच्चे भी सीख सकते हैं और बढ़ सकते हैं। वे कम नहीं बल्कि अलग हैं।

इस आयोजन का शुभारंभ 17 अप्रैल को शाम 5:00 बजे फतेहसागर (देवाली की तरफ़) जिला परिषद सीईओ कीर्ति राठौर ने किया । व प्रतिभागियों को दौड़ के लिए हरी झंडी दिखाई।

आस्था मुर्डिया ने बताया कि विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चे, अन्य बच्चे और वयस्क सभी ने मिलकर 2 किमी, 4 किमी और 5 किमी की दौड़ में भाग लिया। जिनकी कुल संख्या 200 थी |

विजेताओं को पुरस्कार एवम् सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, टी-शर्ट और अल्पाहार दिया गया । इस कार्यक्रम का समर्थन बिंदास फाउंडेशन, इंदिरा IVF, जीबीएच अमेरिकन और गो फॉर ऑर्गेनिक्स द्वारा किया गया ।

संकल्प के संस्थापक डॉ. जया और डॉ. रुचि ने यह जानकारी साझा की है।

Related posts

साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का किया खुलासा : सिरसी रोड पर एक युवक को 61 एक्टिव सिम, दो मोबाइल व बाइक के साथ पकड़ा

Padmavat Media

पाटिया में कलस्टर कार्यशाला का हुआ  आयोजन

उदयश्याम मंदिर उपेक्षा और अतिक्रमण का शिकार – ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण की माँग तेज़

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!