Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

सादड़ी थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढ़ा का हुआ सम्मान, डाॅ भगवान दास वैष्णव ने पहनाया उपरणा व पगड़ी

Reported By : Padmavat Media
Published : May 27, 2025 11:24 AM IST
Updated : May 27, 2025 11:25 AM IST

सादड़ी थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढ़ा का हुआ सम्मान, डाॅ भगवान दास वैष्णव ने पहनाया उपरणा व पगड़ी

सादड़ी/पाली । क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सादड़ी पुलिस थाना के थानाधिकारी (CI) हनवंत सिंह सोढ़ा का हाल ही में एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के मीडिया सेल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ भगवान दास वैष्णव ने पुलिस थाने में उपरणा व पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। इस सम्मान के दौरान पुलिस बल और समाज के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और थानाधिकारी के समर्पित कार्यों की प्रशंसा की।

डाॅ भगवान दास वैष्णव ने कहा कि थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढ़ा ने निष्ठा और ईमानदारी से कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी सजगता और मेहनत के कारण क्षेत्र में अमन-चैन बना हुआ है और जनता को सुरक्षा का भरोसा मिलता है। उन्होंने पुलिस और समाज के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे सम्मान पुलिस और समाज के रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं।

थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढ़ा ने इस सम्मान को पुलिस विभाग के समर्पित प्रयासों का परिणाम बताते हुए कहा कि वे समाज की भलाई और अपराध नियंत्रण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। मौके पर मौजूद सभी गणमान्य नागरिकों ने पुलिस प्रशासन के कार्यों की सराहना की और थाने प्रभारी के सहयोग को प्रशंसनीय बताया।

सम्मान समारोह में उपस्थित सभी ने सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देने तथा अपराध मुक्त समाज के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related posts

तेज बरसात की भेंट चढा कच्चा मकान ,भाग कर बचाई जान

ऋषभदेव । विकास पुरूष डॉ परमार का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर किया स्वागत।

महंगाई राहत कैम्प का हुआ आयोजन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!