Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमराजस्थान

ज्वैलर्स की दुकान में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार

Reported By : Padmavat Media
Published : July 19, 2025 2:35 PM IST
Updated : July 19, 2025 2:37 PM IST

सागवाड़ा थाना की बड़ी कार्रवाई: ज्वैलर्स की दुकान में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार

डूंगरपुर। जिले के सागवाड़ा कस्बे में स्थित स्वास्तिक ज्वैलरी की दुकान से चांदी के जेवरात चुराने की वारदात का सागवाड़ा थाना पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिन्होंने दुकान में सेंध लगाकर करीब 1.5 किलो चांदी चोरी की थी। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हुई थी।

प्रार्थी सुमित पुत्र गोविन्दजी पंचाल, निवासी सागवाड़ा, ने दिनांक 06.10.2024 को रिपोर्ट दी कि उसकी दुकान स्वास्तिक ज्वैलरी जेएमबी मिष्ठान भंडार के सामने मुख्य मार्ग पर स्थित है। सुबह करीब 6 बजे उसके नौकर पोपटलाल भोई ने देखा कि दुकान का शटर नीचे से मोड़ा हुआ था। अंदर जाने पर पता चला कि काउंटर में रखे लगभग 1 से 1.5 किलो चांदी के जेवरात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। पास ही स्थित एस.के. ज्वैलर्स की दुकान में भी शटर तोड़ने का प्रयास किया गया लेकिन चोरी नहीं हो सकी।

जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा एवं वृत्ताधिकारी सागवाड़ा रूप सिंह के निकट सुपरविजन में, थानाधिकारी मदनलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही की गई।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के तहत गिरफ्तार वर्तमान आरोपी: परमेश कंजर पुत्र बाबूलाल कंजर, निवासी चिता बड़ा, थाना बिजौलिया, जिला भीलवाड़ा, को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर प्राप्त कर गिरफ्तार किया गया।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी: सुनील कंजर पुत्र गरूड़िया कंजर, निवासी कंजर बस्ती मंडावरी, थाना बेगूं, जिला चित्तौड़गढ़, तथा राकेश कंजर पुत्र बाबूलाल कंजर, निवासी भंवरिया खुर्द, थाना बेगूं, जिला चित्तौड़गढ़ हैं।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक लक्ष्मी लाल, हेड कांस्टेबल हरिश, कांस्टेबल चन्द्रपाल सिंह, रोहित सिंह, देवी सिंह, दिनेश एवं निहार शामिल थे।

Related posts

समोर बाग पैलेस में 77वें एकलिंग दीवान विश्वराज सिंह मेवाड़ से मिले पवन जैन पदमावत व यशवर्धन राणावत

Padmavat Media

लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क को बड़ा झटका: 25 हजार का इनामी प्रदीप गुर्जर गुड़गांव से गिरफ्तार

Padmavat Media

’70 हजार भर्तियां, जयपुर मेट्रो का विस्तार, पेंशन में 150 रुपए का इजाफा…’, वित्त मंत्री दीया कमारी ने खोला सौगातों का पिटारा, जानिए और क्या-क्या घोषणाएं हुई?

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!