Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
असमधर्म-संसार

श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के संत सुधीर नारायण महाराज पहुंचे शक्तिपीठ कामाख्या धाम

Reported By : Padmavat Media
Published : June 19, 2025 9:49 PM IST
Updated : June 19, 2025 9:52 PM IST

श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के संत सुधीर नारायण महाराज पहुंचे शक्तिपीठ कामाख्या धाम

नाथ नगरी बरेली से पहुंचे संत करेंगे सात दिवसीय हवन, यज्ञ और तीन दिन मौन रहकर जाप

सहायक सम्पादक : डाॅ. भगवान दास वैष्णव
गुवाहाटी/असम । श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के तपस्वी संत स्वामी सुधीर नारायण महाराज अपने शिष्यों और भक्तों के साथ मां कामाख्या शक्तिपीठ पहुंचे। गुवाहाटी स्थित इस प्राचीन सिद्ध पीठ पर पहुंचते ही स्वामी जी ने मां कामाख्या देवी के दर्शन कर विधिवत पूजन-अर्चन किया।

स्वामी सुधीर नारायण महाराज ने इस अवसर पर नाथ नगरी बरेली के बाबा वनखड़ी महादेव के भक्तों के कल्याण हेतु विशेष प्रार्थना की और चंडीगढ़ के ज्वाला जी धाम के भक्तों के लिए भी मंगलकामनाएं करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की।

स्वामी जी ने बताया कि वे आगामी सात दिनों तक कामाख्या धाम में हवन, यज्ञ और मंत्रजाप के माध्यम से साधना करेंगे, जो विश्व कल्याण, जनहित और धर्म रक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस दौरान हर दिन विधिविधान से अग्निहोत्र, आहुतियाँ, देवी स्तुति और महामंत्रों का जाप किया जाएगा।

स्वामी जी ने यह भी बताया कि २१ जून को जब कामाख्या मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं, उसके बाद तीन दिन तक जूना अखाड़ा के समस्त साधु-संत मौन व्रत धारण कर जाप साधना में लीन रहते हैं। इस अवधि में सभी साधु अपनी-अपनी आसनों पर बैठकर देवी उपासना करते हैं और मंदिर परिसर की परिक्रमा करते हैं।

स्वामी सुधीर नारायण महाराज ने कहा कि शक्तिपीठ में की जा रही यह साधना सृष्टि की ऊर्जा, जनकल्याण और धार्मिक जागरण का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जब तप, संयम और श्रद्धा एक साथ जुड़ते हैं, तो उसमें अपार शक्ति उत्पन्न होती है, जिससे समाज को नवचेतना मिलती है।

कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से भक्तगण शामिल हो रहे हैं। अखाड़ा की ओर से व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। स्वामी जी की साधना को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Related posts

पवन जैन पदमावत का अहमदाबाद में किया गया भव्य स्वागत

Padmavat Media

यक्षी-चौबीसी की विलक्षण अम्बिका प्रतिमा

Padmavat Media

जैन धर्म में भगवान श्रीकृष्ण को भावी तीर्थकर माना : साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री 

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!