Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थानशिक्षा

सलूम्बर जिले में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, विद्यार्थियों के लिए 28 व 29 जुलाई को अवकाश घोषित

Reported By : Padmavat Media
Published : July 27, 2025 9:43 PM IST

जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत लिया निर्णय, स्कूल स्टाफ को रहना होगा उपस्थित

सलूम्बर जिले में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, विद्यार्थियों के लिए 28 व 29 जुलाई को अवकाश घोषित

सलूम्बर । मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बीच सलूम्बर जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 28 जुलाई (सोमवार) से 29 जुलाई (मंगलवार) तक जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

इस संबंध में जिला कलेक्टर एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अवधेश मीना द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, यह अवकाश जिले के सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा।

विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य

हालांकि अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। विद्यालयीन स्टाफ को अपनी उपस्थिति विद्यालय में अनिवार्य रूप से देनी होगी। यह निर्देश संभावित आपदा की स्थिति में आवश्यक समन्वय और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है।

आदेश की अवहेलना पर होगी कार्रवाई

जिला कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यालय इस आदेश की पालना नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित संस्थाओं को आदेश की प्रति तत्काल प्रभाव से भेजी जा चुकी है।

आमजन से प्रशासन की अपील

सलूम्बर जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे मौसम की गंभीरता को समझते हुए अत्यधिक सावधानी बरतें, अनावश्यक यात्रा से बचें, और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय आपदा कंट्रोल रूम या प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।

यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता को दर्शाता है।

Related posts

लेकसिटी में चर्चा व चिंतन के उत्सव ‘मेवाड़ टॉक फेस्ट‘ का भव्य शुभारंभ

साइबर शील्ड अभियान के तहत थाना झल्लारा परिसर में सीएलजी मीटिंग कि आयोजन

Padmavat Media

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के महिला सेल प्रदेश सचिव बनी तुलसी सोनी

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!