Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
देश

राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने संजय के. अग्रवाल: न्यायाधीश पुष्पेंद्र भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का सीजे बनाया

Reported By : Padmavat Media
Published : September 6, 2026 1:58 PM IST

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश (सीजे) नियुक्त किया गया है। राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को लेकर हुए विवाद के बाद यह फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 31 अगस्त को संजय के. अग्रवाल को सीजे बनाने की सिफारिश की थी। इसके बाद रविवार को राष्ट्रपति भवन ने उनके नियुक्ति ऑर्डर जारी कर दिए। इसके साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी का प्रमोशन राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी को प्रमोट करते हुए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जस्टिस भाटी की पत्नी नूपुर भाटी भी राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश हैं। सुप्रीम कोर्ट जस्टिस ने की थी हाईकोर्ट के एक्टिंग सीजे को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को हटाने की मांग की थी। जस्टिस मेहता ने CJI सूर्यकांत को लेटर लिखे थे। इनमें कहा गया कि जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे हैं। जस्टिस मेहता ने लिखा कि जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा अक्सर साथी जजों को ट्रांसफर की धमकी देते हैं। खुद को CJI का करीबी बताते हैं। उन्होंने मांग की कि राजस्थान हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाए। जस्टिस मेहता ने CJI को लिखा कि स्थायी न्यायाधीश की नियुक्ति के विचार की लगातार अनदेखी संस्था के हित के पूरी तरह से खिलाफ है। जस्टिस संदीप मेहता ने जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को हटाने के लिए 2, 10 और 17 अगस्त को CJI को लेटर लिखे थे।

Related posts

भारतीय पत्रकार संघ (ऐआईजे) के राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान समारोह में देश भर के पत्रकारों का हुआ सम्मान; वरिष्ठ पत्रकारों, प्रसिद्ध हस्तियों ने कार्यक्रम में की शिरकत

Padmavat Media

लंपी वायरसः राजस्थान में अचानक इतनी गायों की मौत क्यों हो रही है?

Padmavat Media

मेवाड़ के पूर्व महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन, मेवाड़ में शोक की लहर

Leave a Comment

error: Content is protected !!