Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

मुस्कान क्लब मे वरिष्ठ जनों ने हास्य व्यंग कविताओ की प्रस्तुति व हाउजी खेल मनाया शनिवारीय विशेष कार्यक्रम

Reported By : Padmavat Media
Published : March 16, 2024 9:40 PM IST

मुस्कान क्लब मे वरिष्ठ जनों ने हास्य व्यंग कविताओ की प्रस्तुति व हाउजी खेल मनाया शनिवारीय विशेष कार्यक्रम

उदयपुर । मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड के अन्तर्गत हर शनिवार शाम को ओरिएंटल पेलेस रिसोर्ट में आयोजित होने वाले स्नेह मिलन कार्यक्रम मे वरिष्ठों ने हास्य व्यंग कविताओ प्रस्तुति व हाउजी खेल कर मनाया। क्लब के मीडिया प्रभारी प्रो विमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष सूरजमल पोरवाल, व कृष्ण कुमार त्रिपाठी सांस्कृतिक सचिव ने किया। चुटकले, हास्य, व्यंग, कविताओं की प्रस्तुति देने वालों मे उषा इंटोडिया, रजनी जोशी, नारायण साहू, कुसुम त्रिपाठी, एस एम पोरवाल, दामोदर सैनी, दिलीप सुराना, अशोक कुमार चोबीसा ,उषा कुंभट, किरण दशोरा, देवेन्द्र नाहर, चंद्रसिंह सांखला, शीला चौधरी, जगदीश शास्त्री , हरप्रीत मक्कड, प्रमोद वर्मा नीलिमा रानी, उम्मेद सिंह, हरजीत कौर सोनी, रमेश जोशी रहे। हाउज़ी स्वर्गीय सीता भाटी के जन्मदिन पर उनकी स्मृति में पति पराग सिंह भाटी द्वारा प्रायोजित कर पुरस्कार बांटे। हाउजी खिलाने वालों मे कुसुम त्रिपाठी, रेनू माथुर, रजनीश जोशी तथा श्रीमती सुखवाल की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम मे राहुल शर्मा ने सिकसेम थेरेपी द्वारा रीढ़ की हड्डी को तंदुरुस्त रख सभी बिमारियों का निशुल्क इलाज करने की सेवा देने की पेशकश की जिसे सदस्यों ने सहर्ष स्वीकार किया। धन्यवाद भगवती इन्द्रावत ने पेश किया व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

श्रीगोड़ समाज के निर्विरोध चुनाव सम्प्पन

Padmavat Media

सराडा मे टिडी नदी उफान पर 100 घरों की बस्ती आज तक रोड नहीं राशन लेने नदी को पार करना पड़ा

Padmavat Media

टोकर पीएचसी में शून्य प्रसव, डॉक्टर नदारद | चार कार्मिकों को नोटिस, वेतन रोकने की चेतावनी

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!