Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
देश

कश्मीर आतंकी हमले पर ‘नेशनल ह्यूमन राइट्स एंटी क्राइम एंड एंटी करप्शन ब्यूरो’ की तीखी प्रतिक्रिया, सरकार से जवाबदेही और न्याय की मांग

Reported By : Padmavat Media
Published : April 23, 2025 4:47 PM IST

कश्मीर आतंकी हमले पर ‘नेशनल ह्यूमन राइट्स एंटी क्राइम एंड एंटी करप्शन ब्यूरो’ की तीखी प्रतिक्रिया, सरकार से जवाबदेही और न्याय की मांग

नई दिल्ली । कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान जाने की हृदयविदारक घटना पर ‘नेशनल ह्यूमन राइट्स एंटी क्राइम एंड एंटी करप्शन ब्यूरो’ (NHRACACB) ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे मानवता, न्याय और राष्ट्रीय एकता पर सीधा हमला करार दिया है। ब्यूरो ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए भारत सरकार से पारदर्शी जांच, दोषियों को सख्त सजा, और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था की माँग की है।

ब्यूरो द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस हमले को लेकर सरकार से चार प्रमुख सवाल पूछे गए हैं—इस हमले के पीछे कौन-सी खुफिया और सुरक्षा चूकें रहीं? दोषियों की पहचान कर उन्हें न्याय के कटघरे में लाने के लिए क्या तात्कालिक कदम उठाए गए हैं? भविष्य में ऐसे हमलों को रोकने के लिए सरकार की क्या रणनीति है? और पीड़ित परिवारों को किस प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है?

ब्यूरो ने कहा है कि “न्याय केवल किया ही नहीं जाना चाहिए, बल्कि होता हुआ दिखाई भी देना चाहिए।” उन्होंने स्पष्ट किया कि इस हमले की निष्पक्ष और निष्कलंक जांच आवश्यक है ताकि आम नागरिकों का लोकतंत्र और कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे। साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की है कि कश्मीर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग से निगरानी और खुफिया तंत्र को सशक्त बनाया जाए।

ब्यूरो ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने की बात कही और यह भी स्पष्ट किया कि संगठन मानवाधिकार, न्याय और राष्ट्रीय अखंडता के लिए सदैव सक्रिय रहेगा।

Related posts

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी के संस्थापक सह-राष्ट्रीय अध्यक्ष राजलाल सिंह पटेल ने ऋषि सुनक को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी।

Padmavat Media

श्री 1008 श्री गातोड़ जी भक्त मंडल मुंबई के तत्वाधान में 14 फरवरी को मुंबई में भक्ति समारोह

Padmavat Media

Weather Update: यूपी-एमपी समेत 9 राज्यों में आज भी पड़ेगी भीषण गर्मी, 42 शहरों-कस्बों में पारा 44 डिग्री के पार

Padmavat Media

2 comments

Azucena Walsh 27/04/2025 at 9:32 PM

Good day.

My name is Azucena. I am a specialist in publishing content articles and texts on different web pages.

I am curious about your site padmavatmedia.in and I would like to learn about the rates and terms for publishing articles. To ensure a convenient and prompt clarification of all aspects, I have prepared a questionnaire https://forms.gle/58NDRfrHg3RMdRcW7

It normally takes no longer than 3 mins but will clarify all the info of the project and speed up every stage of your future partnership.

Many thanks in advance for your time and I’m looking forward to a effective relationship.

If you need any additional info about the questionnaire or anything else, feel free to get in touch with me.

Thank you, Azucena

Reply
Rachel Foltz 05/09/2025 at 2:37 AM

Hey there.

My name is Rachel. I’m a professional in publishing articles or blog posts and texts on different internet sites.

I am looking into your site padmavatmedia.in and I would like to ask about the fees and conditions for publishing articles. To facilitate a smooth and fast clarification of all details, I have prepared a questionnaire https://forms.gle/58NDRfrHg3RMdRcW7

It normally takes no more than 3 minutes but will clarify most the details of the project and accelerate each stage of your future collaboration.

Thank you so much in advance for your time and I am looking forward to a effective collaboration.

If you require any more details about the questionnaire or something else, feel free to contact me.

Best regards, Rachel

Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!