Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना

Breaking News – 12317

Reported By : Padmavat Media
Published : April 7, 2024 8:29 PM IST

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की याचिका में थी स्पेलिंग मिस्टेक! झारखंड हाई कोर्ट ने लगाया सवा लाख का जुर्माना

झारखंड हाई कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. न्यायमूर्ति राजेश कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने हाल के एक फैसले में, केंद्रीय मंत्री द्वारा दायर एक याचिका में त्रुटियों को सुधारने में विफलता के कारण उन पर यह जुर्माना लगाया. अदालत ने अर्जुन मुंडा को निर्देश दिया कि वह जुर्माने की राशि हाई कोर्ट के एडवोकेट क्लर्क एसोसिएशन के पास जमा कराएं. जुर्माना लगाने के बावजूद झारखंड हाई कोर्ट ने केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाकर उन्हें अंतरिम राहत दी और मामले को लेकर सरकार से जवाब मांगा है. इस केस में अगली सुनवाई 8 मई को होनी है.

Related posts

Breaking News – 10263

Padmavat Media

Breaking News – 10965

Padmavat Media

Breaking News – 14360

Padmavat Media
error: Content is protected !!