Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़देशधर्म-संसारमहाराष्ट्र

मुंबई में साकार होगा आस्था का विराट स्वरूप: कल 14 फरवरी को ऐतिहासिक भजन संध्या, 15 को श्री 1008 श्री गातोड़ जी बाबाजी मंदिर का भव्य शिलान्यास

Reported By : Padmavat Media
Published : February 13, 2026 11:16 AM IST
श्री 1008 श्री गातोड़ जी बाबाजी

श्री 1008 श्री गातोड़ जी बाबाजी मंदिर : कल 14 फरवरी को विशाल ऐतिहासिक भजन संध्या, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर मंदिर भूमि का भव्य शिलान्यास

मुंबई। हिंदू सनातन धर्म की अटूट आस्था, 36 कॉम समाज की संगठित शक्ति और सांस्कृतिक एकता का विराट स्वरूप कल से साकार होने जा रहा है। श्री 1008 श्री गातोड़ जी बाबाजी के भव्य नवीन मंदिर निर्माण हेतु निर्धारित मंदिर भूमि पर 14 और 15 फरवरी 2026 को दो दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कल 14 फरवरी को विशाल, भव्य एवं ऐतिहासिक भजन संध्या सहित विविध धार्मिक कार्यक्रम होंगे, जबकि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास संपन्न होगा। आयोजन भायंदर पश्चिम स्थित गोडबंदर रोड, काजुपाड़ा, चेनाब्रिज, मंगला आश्रम के समीप प्रस्तावित मंदिर स्थल पर आयोजित किया जाएगा।

यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 36 कॉम हिंदू सनातन धर्म के समस्त कुलदेवी–कुलदेवताओं के एकीकृत धाम की स्थापना का ऐतिहासिक आरंभ है। समाज के लिए यह गौरव और आस्था का स्वर्णिम अवसर है, जिसका साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उपस्थित रहने की संभावना है।

कल 14 फरवरी : भक्ति और संस्कृति का महासंगम

कार्यक्रम की शुरुआत कल प्रातः 9.15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं पूजन से होगी। दोपहर 12.30 बजे पूर्णाहुति संपन्न की जाएगी।

दोपहर 2.00 बजे महिला कलश यात्रा चेनाब्रिज मेन रोड से मंदिर स्थल तक निकाली जाएगी। पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित मातृशक्ति की भागीदारी इस यात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाएगी।

दोपहर 3.00 बजे से प्रातः 5.00 बजे तक विशाल ऐतिहासिक भजन संध्या आयोजित होगी। सुप्रसिद्ध झांकी कलाकार अमोल भाई द्वारा प्रस्तुत धार्मिक झांकियां श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगी। सायं 5.00 बजे से महाप्रसादी का आयोजन रहेगा।

श्री 1008 श्री गातोड़ जी बाबाजी के नवीन मंदिर निर्माण हेतु निर्धारित भूमि का भव्य प्रारूप, जो 36 कॉम समाज की आस्था का एकीकृत धाम बनेगा।

15 फरवरी : मंदिर निर्माण की आधारशिला

15 फरवरी 2026, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रातः 9.15 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक श्री 1008 श्री गातोड़ जी बाबाजी के नवीन मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा। वैदिक विधि-विधान के मध्य मंदिर की आधारशिला रखकर निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ होगा।

प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक महाप्रसादी का आयोजन रहेगा। आयोजकों ने सर्व समाज से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।

मंदिर की विशेष परिकल्पना

प्रस्तावित मंदिर परिसर में गणेशजी सिद्धिविनायक, शिवजी पार्वतीजी, आशापुरा माताजी, वीर तेजाजी महाराज, बाबा रामदेवजी, महालक्ष्मीजी, गायत्री माताजी, चामुंडा माताजी, शीतला माताजी, हिंगलाज माताजी, कालीका माताजी सहित 36 कॉम हिंदू सनातन धर्म के सभी कुलदेवी–कुलदेवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। यह धाम विभिन्न समाजों की आस्था का एकीकृत केंद्र बनेगा।

श्री 1008 श्री गातोड़ जी बाबाजी मंदिर निर्माण अभियान के प्रमुख प्रेरक गादीपति श्री रमेशजी सुथार भोपाजी, मीरा भायंदर, मुंबई।

भोपाजी रमेश सुथार : इस संकल्प के प्रमुख प्रेरक

इस ऐतिहासिक अभियान के प्रमुख प्रेरक भोपाजी रमेश सुथार ने मंदिर निर्माण के इस संकल्प को समाज की अस्मिता से जोड़ा है। भूमि चयन से लेकर आयोजन की व्यवस्थाओं तक उन्होंने निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी दूरदर्शिता, संगठन क्षमता और आध्यात्मिक प्रतिबद्धता के कारण ही यह महायोजना आज मूर्त रूप ले रही है।

भोपाजी रमेश सुथार स्वयं प्रत्येक तैयारी में उपस्थित रहकर मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनका मानना है कि यह मंदिर आने वाली पीढ़ियों के लिए सनातन संस्कृति का प्रकाश स्तंभ सिद्ध होगा। समाजजनों के अनुसार उनका समर्पण इस परियोजना की आत्मा के समान है।

मीडिया प्रभारी पवन जैन पदमावत की सक्रिय भूमिका

इस ऐतिहासिक आयोजन की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया प्रभारी पवन जैन पदमावत की भूमिका भी उल्लेखनीय रही है। उन्होंने समाज को इस कार्यक्रम से जोड़ने, व्यापक प्रचार-प्रसार करने और आयोजन की महत्ता को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने में सक्रिय योगदान दिया है।

समाज के लिए ऐतिहासिक अवसर

श्री 1008 श्री गातोड़ जी भक्त मंडल 36 कॉम मुंबई के तत्वावधान में आयोजित यह दो दिवसीय महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण बनेगा। कल से प्रारंभ होने वाला यह आयोजन समाज की सामूहिक चेतना और आध्यात्मिक उत्थान का ऐतिहासिक अध्याय सिद्ध होगा।

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे परिवार सहित उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और श्री 1008 श्री गातोड़ जी बाबाजी के आशीर्वाद का लाभ प्राप्त करें।

रिपोर्ट | पदमावत मीडिया

Related posts

वल्लभ की कंचन कुंवर राजपूत ने 12 वीं कला वर्ग में 75.20 प्रतिशत बनाएं।

Padmavat Media

उपखंड मुख्यालय सराडा में पंचायत स्तर पर राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन कार्यक्रम आज राजकीय महाविद्यालय सराड़ा परिसर में आयोजित हुआ।   

Padmavat Media

दोस्तों ने मर्दानगी पर उठाए सवाल तो युवक ने ले ली वियाग्रा की ओवरडोज़, फिर जो हुआ…

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!