Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

श्री गौपुत्र सेवा समिति का दाना-पानी अभियान: 500 परिंदों के लिए जीवनदायिनी सेवा, गर्मी में पक्षियों को मिली राहत

Reported By : Padmavat Media
Published : June 3, 2025 11:37 PM IST
Updated : June 3, 2025 11:38 PM IST

श्री गौपुत्र सेवा समिति का दाना-पानी अभियान: 500 परिंदों के लिए जीवनदायिनी सेवा, गर्मी में पक्षियों को मिली राहत

जयपुर । भीषण गर्मी की तपिश में जब मानव भी प्यास से बेहाल होता है, तब श्री गौपुत्र सेवा समिति ने अनमोल करुणा का परिचय देते हुए पक्षियों के लिए 500 परिंडे लगाकर जीवदया का अभूतपूर्व उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह अभियान समाज में संवेदनशीलता और सेवा भावना जगाने वाला प्रेरक संदेश बन गया है।

गौसेवा, जीवसेवा और मानवसेवा का सशक्त समर्पण
समिति के संस्थापक व अध्यक्ष गौपुत्र सूर्यकांत व्यास ने बताया कि श्री गौपुत्र सेवा समिति न केवल गौवंश के प्रति अपितु समस्त जीवधारी प्राणियों के प्रति अपना कर्तव्य समझते हुए निरंतर सेवा कार्यों में जुटी है। बीमार, घायल व सड़क दुर्घटना के शिकार गौवंश के लिए अब तक 500 से अधिक गौवंशों को रेडियम बेल्ट पहनाई जा चुकी हैं, जो उनकी सुरक्षा का पहला कवच बन गई है। सेवा ही हमारी पहचान है और हम इसे जीवन का सर्वोच्च धर्म मानते हैं, उन्होंने भावुकता से कहा।

समिति के उपाध्यक्ष पवन जैन पदमावत का संदेश: जल की एक बूंद में छिपा जीवन का मूल मंत्र
श्री गौपुत्र सेवा समिति के उपाध्यक्ष पवन जैन पदमावत ने इस सेवा कार्य की गरिमा बताते हुए कहा गर्मी के इस कठिन समय में बेजुबान प्राणियों के लिए जल की एक बूंद भी अमृत समान होती है। हमारा दाना-पानी अभियान केवल जल की व्यवस्था नहीं, बल्कि करुणा, प्रेम और जीवन के प्रति सम्मान का प्रतीक है। हम चाहते हैं कि यह सेवा भावना न केवल समाज को जागृत करे, बल्कि हर दिल में जीव-प्रेम की भावना को अंकित करे।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में सेवा के कार्यों को पूरे भारत में फैलाने का संकल्प है और इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर समिति की टीम बनाई जाएगी, ताकि हर जीव को उसका सम्मान और संरक्षण मिल सके।

850 पानी की टंकियों से जल सेवा का व्यापक विस्तार
गर्मी में जल की कमी से त्रस्त बेजुबान जीवों के लिए संस्था ने पिछले तीन वर्षों में 850 सीमेंट की पानी टंकियां लगाई हैं, जिनकी नियमित देखभाल भी समिति के सदस्यों द्वारा की जाती है। यह जल सेवा किसी सामाजिक कार्य से कम नहीं, बल्कि जीवनदायिनी पहल है।

500 परिंदों के लिए लगाए गए दाना-पानी के परिंडे
इस वर्ष गर्मी की गंभीरता को देखते हुए समिति ने पक्षियों के लिए 500 से अधिक परिंडे विभिन्न स्थानों पर लगाकर जल व दाने की सुविधा उपलब्ध कराई। यह कार्य समाज में जीव संरक्षण की भावना को नयी उड़ान देने वाला कदम है।

सेवा परिवार की ताकत: समिति के पदाधिकारी और सदस्य
संस्था के संरक्षक लोकेश यादव, कोषाध्यक्ष सौरभ सैनी, सचिव मनीष यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष शशि लखोटिया एवं महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नेहा चौधरी ने बताया कि श्री गौपुत्र सेवा समिति कोई साधारण संस्था नहीं, बल्कि एक परिवार है, जहां हर सदस्य निष्ठा, समर्पण और एकजुटता से सेवा के लिए तत्पर है।

गौपुत्र सूर्यकांत व्यास का आभार और भावी योजनाएं
गौपुत्र सूर्यकांत व्यास ने समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा यह सेवा कार्य मेरी अकेली सोच नहीं, बल्कि पूरे समिति परिवार की सामूहिक शक्ति का परिणाम है। हम भविष्य में भी इसी जज़्बे और समर्पण के साथ जीव सेवा, गौ सेवा और मानव सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे।

Related posts

खेतों में आया अजगर वन विभाग ने किया रेस्क्यू फिर छोडा़ गया जंगल में — सरसिया

Padmavat Media

अध्यक्ष देवनानी ने स्व. शेखावत को दी पुष्पाजंलि

Padmavat Media

साधु को सांसारिक मोह माया से परे रहकर सरल जीवन जीना चाहिए- विष्णु स्वरुपजी महाराज

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!