Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

महावीर प्लेसमेंट ड्राइव में मिला विद्यार्थियों को मनचाहा पैकेज

Reported By : Padmavat Media
Published : March 12, 2024 8:25 PM IST

महावीर प्लेसमेंट ड्राइव में मिला विद्यार्थियों को मनचाहा पैकेज

जयपुर । श्री महावीर कॉलेज द्वारा हर वर्ष महावीर प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 17 फरवरी 2024 शनिवार को महावीर प्लेसमेंट ड्राइव 2024 का आयोजन किया गया था जिसमे आर्काइव इन्फोटेक, गिरनार सॉफ्ट, मैक्सटेल इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक (एनआईआईटी के माध्यम से), टेलीपरफॉर्मेंस, आईबीडब्ल्यूसी (एंजेल वन का राष्ट्रीय फ्रेंचाइजी पार्टनर) कंपनियों द्वारा विद्यार्थियों का चयन किया गया। कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन ग्रुप डिस्कशन व साक्षात्कार के माध्यम से किया गया। कंपनियों द्वारा 3.5 लाख से 4 लाख वार्षिक तक का पैकेज ऑफर किया गया। श्री महावीर दिगंबर जैन शिक्षा परिषद के अध्यक्ष उमरावमल संधी, मंत्री सुनील बख्शी, कोषाध्यक्ष महेश काला, कॉलेज कन्वीनर प्रमोद पाटनी, कॉलेज प्राचार्य डॉ आशीष गुप्ता ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related posts

उदयपुर की गंदगी, खुले कचरा स्थल और आवारा कुत्तों के मुद्दे पर सांसद मन्नालाल रावत से मिले यशवर्धन राणावत, त्वरित कार्रवाई का मिला आश्वासन

Padmavat Media

सलूम्बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 151 ठिकानों पर दबिश, 94 के खिलाफ कार्रवाई

Padmavat Media

खेरवाड़ा विधानसभा की चार पंचायत समिति के सरपंचों ने खेरवाड़ा विधायक को सौपा ज्ञापन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!