Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरुस्कार 2024 से ऑनलाइन वर्चुअल नवाजा जाएगा  

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 12, 2024 10:47 PM IST

स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरुस्कार 2024 से ऑनलाइन वर्चुअल नवाजा जाएगा  

 समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट पहचान कायम करने वाली प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित 

जमवारामगढ़/जयपुर। हमारा कर्म यह निर्धारित करता है कि हम किस लायक हैं और हम क्या आत्मसात कर सकते हैं – स्वामी विवेकानंद जी कि इन पंक्तियों को ध्यान में रखते हुए शक्ति फ़िल्म प्रोडक्शन एवं शक्ति हेल्पिंग हैंड जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में भारत के प्रतिष्ठित पुरुस्कार स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरुस्कार 2024 का ऑनलाइन वर्चुअल आयोजन किया जा रहा है। भारतीय नवजागरण के अग्रदूत, युवाओं के प्रेरणास्रोत, समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद के कठोपनिषद के मंत्र उत्तिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत अर्थात उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक कि अपने लक्ष्य तक न पहुंच जाओ को सार्थक रूप में सिद्ध करने की सोच रखने वाले संपूर्ण देश भर से उत्कृष्ट कार्य करने वाली 101 प्रतिभाओं को स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरुस्कार 2024 से ऑनलाइन वर्चुअल सम्मानित किया जायेगा, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में खामोशी से संघर्ष करते हुए एक मिशाल कायम की एवं विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त की, साथ ही साथ अपने क्षेत्र की शान को बढ़ाया है। कार्यक्रम के आयोजक शक्ति हेल्पिंग हेंड और शक्ति फ़िल्म प्रोडेक्शन से अम्बालिका शास्त्री ने बताया कि स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरुस्कार से सामाजिक, साहित्य, खेल, शिक्षा, कला, संस्कृति, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी व अन्य क्षेत्रों में नवाचार करने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महान विभूतियों को ऑनलाइन वर्चुअल रूप से नवाजा जायेगा। अम्बालिका शास्त्री ने बताया की पुरुस्कार के लिए नॉमिनेशन शुरू हो चुके हैं।

Related posts

अभी राजस्थान में नहीं खोले जाएंगे स्कूल जानें कब तक बच्चों को करना होगा इंतजार

Padmavat Media

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक डीजीटल एवं वित्तीय साक्षरता प्रोग्राम आयोजित

Padmavat Media

कानोड़ प्रवास में पवन जैन पदमावत का 12वीं सदी के जैन तीर्थ में अद्भुत दर्शन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!