Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमराजस्थान

नाबालिग से मारपीट कर स्कूटी जलाने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार 

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : April 18, 2024 9:34 PM IST

नाबालिग से मारपीट कर स्कूटी जलाने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार 

उदयपुर। शहर के सवीना थाना अंतर्गत सेक्टर 14 स्थित सीए सर्कल पर गत दिनो में रात्रि में नाबालिग बच्चों से मारपीट कर उनकी स्कूटी को जलाने के मामले में वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल की घटना को लेकर सेक्टर 14 निवासी मूलचंद पुत्र श्रवण बंजारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर एएसपी सिटी उमेश ओझा के सुपरविजन में सवीना थानाधिकारी फूलचंद टेलर के नेतृत्व में टीम ने सवीना खेड़ा निवासी आरोपी प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय भानसिंह देवड़ा और अजय सिंह पुत्र भंवर सिंह झाला को गिरफ्तार किया। हैड कांस्टेबल रामस्वरुप को इस मामले की जांच सौंपी है।

Related posts

गुलाबी सुंडी को नियंत्रित करने में मददगार

Padmavat Media

भगवान केवल प्रेम भाव के अधीन होकर भक्तों के मध्य प्रकट हुआ करते हैं : सदगुरुदेव तुलछाराम जी महाराज

Padmavat Media

जैन मंदिरों में चोरियां करने वाली गैंग का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित 9 लोगों को पकड़ा है 

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!