Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
धर्म-संसारराजस्थान

जावद में स्थित कल्लाजी धाम मंदिर में दो दिवसीय मेला आगाज 5 अक्टूबर शुरू होगा 

Reported By : Padmavat Media
Published : September 30, 2024 9:43 PM IST

जावद में स्थित कल्लाजी धाम मंदिर में दो दिवसीय मेला आगाज 5 अक्टूबर शुरू होगा 

जावद । जयसमंद झील के किनारे जावद गाव में स्थित शेषवतार कल्लाजी धाम में नवरात्रि मेले आयोजन होगा। विकास समिति अध्यक्ष जवान सिंह सिसोदिया ने बताया कि श्री कल्लाजी धाम जावद में नवरात्रि दो दिवसीय मेले का आगाज़ ओर विशाल भजन संध्या का अयोजन होगा। पहले दिन रात्रि में शुक्रवार को नवरात्रि स्थापना होगी 5 अक्टूबर शनिवार सुबह लोक देवता कल्लाजी मंदिर मे हवन-पूजन व महाप्रसाद का  कार्यक्रम होगा। साथ ही रात्रि में मंदिर परिसर में एक शाम कल्लाजी धाम के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमे मेवाड़ के प्रसिद्ध गायक मधुबाला राव, शूरवीर सिंह कोटड़ा, धर्मराज कमलेश उनकी पार्टी भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में दिल्ली की आकर्षक झांकियां के साथ राधेकृष्ण रास म्यूजिकल ग्रुप महालक्ष्मी राजसमंद की शानदार प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही दूसरे दिन 06 अक्टूबर को रविवार सुबह 9 बजे शेषवतार लोक देवता कल्लाजी की विशाल रथयात्रा मंदिर परिसर से शोभायात्रा रवाना होगी विभिन्न मार्ग होते हुए नगर भ्रमण करते हुए पूर्ण मंदिर में पहुंच कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

Related posts

पंचाल बने पाटिया मण्डल अध्यक्ष , उदयपुर काँग्रेस देहात ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित

जावर माईन्स थाना क्षेत्र में स्कुली छात्रों को प्रसादी खिलाना पडा भारी पिलादर गाँव की घटना 

Padmavat Media

नर्सेज की मांगों को लेकर नर्सिंग छात्र संगठन उदयपुर ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Leave a Comment

error: Content is protected !!