Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

मुस्कान क्लब के शनिवारीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में मची लोकगीतों, होली गीतों व राजस्थानी गीतों की धूम

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : March 30, 2024 8:45 PM IST

मुस्कान क्लब के शनिवारीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में मची लोकगीतों, होली गीतों व राजस्थानी गीतों की धूम

उदयपुर । वरिष्ठ नागरिक मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड का शनिवारीय सांस्कृतिक कार्यक्रम ओरिएंटल पैलेस रिसोर्ट मे आज शाम ऐम पी माथुर की अध्यक्षता व गट्टानी फाउंडेशन के केयर टेकर नीरज गट्टानी के मुख्य आतिथ्य मे सूरजमल पोलवाल ने संचालित किया । क्लब के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की कार्यक्रम मे लोकगीतों, होली गीतों व राजस्थानी गीतों की 24 मनमोहक प्रस्तुतियां हुई । साथ ही मार्च माह मे जन्में आठ उपस्थित सदस्यों व दो नये सदस्यों का सम्मान कर उनके सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना की गई । बैंक उज्जीवन स्माल फाईनेंस बैक के ललित सिंघल ने सीनियर सिटिज़न के लिये बैंकिग सुविधाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने का आहवान किया । अंत मे दिवंगत सदस्य राधेश्याम शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनिट का मौन रखा गया व राष्ट्रगान से कार्यक्रम के समापन पश्चात सभी ने अल्पाहार लिया।

Related posts

पांच महीने से चल रही पटवारियों की हड़ताल खत्म, जनता के अटके काम शुरू होंगे

Padmavat Media

जैन मंदिरों में चोरियां करने वाली गैंग का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित 9 लोगों को पकड़ा है 

Padmavat Media

पुलिस थाना वल्लभनगर की बड़ी कार्यवाही, फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!