Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में भौतिकी विज्ञान पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : November 13, 2024 2:03 PM IST
Updated : November 13, 2024 2:22 PM IST

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में भौतिकी विज्ञान पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

बीकानेर । तकनीकी शिक्षा के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भौतिकी विषय के वैज्ञानिक समुदायों के बीच अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने, दुनिया भर के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा “अप्लाइड फिजिक्स और मटेरियल साइंस में नवीनतम प्रवृत्तियाँ RAM 2024 का 15-16 नवंबर को हाइब्रिड मोड पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है, आयोजन सचिव डॉ. सुधीर भारद्वाज ने बताया की जहाँ विभिन्न देशों के वैज्ञानिक और शोधकर्ता अपने विचारों, वैज्ञानिक विषयों पर चर्चा और शोध के निष्कर्षों का आदान-प्रदान करेंगे। भौतिक विज्ञान में नई खोजों और प्रगति को साझा करना और इस क्षेत्र में नवीनतम प्रवृत्तियों पर वैज्ञानिक विचार-विमर्श के साथ प्रतिभागी अपना शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे जहाँ जहाँ नई तकनीकों और सिद्धांतों पर चर्चा होगी, और क्षेत्र के विशेषज्ञों को एक साथ लाने का एक बेहतरीन अवसर मिलेगा। सम्मेलन के दौरान भौतिकी और मटेरियल साइंस के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों, जैसे कि नैनोमेटेरियल्स, क्वांटम फिजिक्स, ऊर्जा सामग्री, और जैव-सामग्री विज्ञान पर गहन चर्चा की जायेगी। इस आयोजन से वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान और प्रगति को प्रोत्साहन और गति मिलेगी। इस आयोजन में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों और सम्बद्ध अभियांत्रिकी महाविद्यालयों के 500 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक, शोधकर्ता, और विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा कुलपति प्रो. अजय कुमार शर्मा के निर्देशन में 39 सदस्य आयोजन समिति का भी गठन किया गया है।

Related posts

आधी आबादी ने डाउनलोड किया राजकॉप सिटीजन एप, एक दिन में 25000 से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड

Padmavat Media News

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी के उदयपुर जिला के सूचना प्रकोष्ठ के सदस्य बने अरविन्द औदिच्य 

Padmavat Media

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को वीमन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड : बर्लिन आइटीबी में किया सम्मानित

Padmavat Media News

Leave a Comment

error: Content is protected !!