Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

राजस्थान पुलिस दिवस समारोह के उपलक्ष्य में उदयपुर पुलिस ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Reported By : Padmavat Media
Published : June 13, 2024 8:45 AM IST
राजस्थान पुलिस दिवस समारोह के उपलक्ष्य में उदयपुर पुलिस ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
उदयपुर । जिले में पुलिस दिवस समारोह 2024 के अवसर पर फतहसागर की पाल पर पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों की धुन वादन किया गया। दरअसल पुलिस दिवस समारोह 2024 के अवसर पर आमजन व युवाओं के पुलिस से जुडाव व पुलिस को नजदीक से समझने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस तारतम्य में उदयपुर पुलिस द्वारा मंगलवार शाम फतहसागर की पाल पर पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों की स्वर लहरियों का वादन किया गया। जिसमें महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर अजयपाल लांबा, जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गोपाल स्वरूप मेवाडा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खैरवाडा अंजना सुखवाल सहित जिले के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति में बाहरी संख्या में आमजन व उदयपुरवासियों ने शरीक होकर पुलिस बैण्ड द्वारा पेश की गई मनमोहक प्रस्तुतियों का लुत्फ उठाया। मंच का संचालन आरजे सूरी व पुलिस उप अधीक्षक चेतना भाटी ने किया।

Related posts

बाराबंकी: युवक की हत्या कर शव एसयूवी में छोड़ा, गाड़ी पर लगा मिला भाजपा का झंडा, शव की पहचान हुई

Padmavat Media

अवैध 1 करोड़ का ,24 क्विंटल 39 किलो 300 ग्राम अफीम डोडा चूरा व ट्रक को किया जब्त, एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Padmavat Media

GIS 2023: यूपी में सभी अफसरों की छुट्टियों पर रोक, समूह क व ख के समस्त अधिकारी आदेश के दायरे में

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!