Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गनाइजेशन ने धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

Reported By : Padmavat Media
Published : August 16, 2025 7:24 PM IST

दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गनाइजेशन ने धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गनाइजेशन के सदस्य और ट्रक चालक स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होते हुए।

उदयपुर। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गनाइजेशन ने देशभक्ति के उत्साह और जोश के साथ ध्वजारोहण किया। इस समारोह में संगठन के सभी सदस्य, ट्रक चालक और कर्मचारी एकजुट होकर शामिल हुए।

ऑर्गनाइजेशन के प्रवक्ता कुँ. हेमेन्द्र सिंह द्वारा मंच संचालन किया गया। संरक्षक पुष्पराज मेहता, सह संरक्षक चित्तोड़ा साहब, अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत, महामंत्री मनोहर सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष हेमराज डांगी, सहमंत्री मनप्रीत सिंह, कोषाध्यक्ष जगदीश पंडा, संयोजक मुन्ना भाई गुर्जर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सुथार द्वारा भारत माता को दीप प्रज्ज्वलित किया गया। साथ ही देश की आजादी के लिए वीरगति को प्राप्त हुए पूर्वजों को वंदन कर राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया।

एकता, ईमानदारी और व्यसन मुक्ति का संकल्प: अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए ‘अनेकता में एकता’ का संदेश दिया। महामंत्री मनोहर सिंह राठौड़ ने सभी से अपनी जिम्मेदारियों के प्रति ईमानदार रहने की अपील की और ट्रक चालकों से नशे की लत से मुक्त होने का आग्रह किया। संरक्षक पुष्पराज मेहता ने संगठन की स्थापना की कहानी साझा की और सह-संरक्षक चित्तौड़ा साहब ने पूर्व सदस्यों के त्याग को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

ऑर्गनाइजेशन के प्रवक्ता कुँ. हेमेंद्र सिंह दवाणा ने बताया कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए व्यवसाय को औद्योगिक दर्जा देने की मांग की ताकि आर्थिक मंदी से जूझ रहे ट्रांसपोर्टरों को राहत मिल सके।

आर्थिक मजबूती और भविष्य की योजनाएं: कोषाध्यक्ष जगदीश पंडा ने संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का संकल्प लिया। आरएसएस के स्वयंसेवक चिराग जोशी ने संगठन को पारिवारिक स्वरूप देने पर जोर दिया। सह-मंत्री मनप्रीत सिंह ने “जीरो दिया मेरे भारत ने…” गीत प्रस्तुत कर सभी का मनोबल बढ़ाया।

इस भव्य कार्यक्रम में संयोजक मुन्ना भाई गुर्जर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सुथार, उपाध्यक्ष हेमराज डांगी, मीडिया प्रभारी किशन डांगी, कार्यकारिणी सदस्य अजित गुप्ता, अनिल पुरोहित, भैरू सिंह सारंगदेवोत सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

कांग्रेस पार्टी का भारत के युवाओं को पूरा समर्थन है – राजपुरोहित

Padmavat Media

पदमावत मीडिया ख़बर का हुआ असर, वितरक ने स्कूल पोषाहार कोम्बो किट की कम सामग्री पुनः लौटाई खेरवाड़ा उपखंड के पहाड़ा स्कूल का था मामला

Padmavat Media

राजकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में मनाया गया पोषण पखवाड़ा

Leave a Comment

error: Content is protected !!