Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
उत्तर प्रदेशक्राइमटॉप न्यूज़

UP Crime : झांसे में फंसी ‘लुटेरी दुल्हन’, इरशाद पर लगाया रेप का आरोप

Reported By : Padmavat Media
Published : March 13, 2023 8:06 AM IST

UP News : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने नाम और धर्म छुपाकर एक महिला से रेप किया. उसका अश्लील वीडियो बनाया. ब्लैकमेल किया और बाद में उससे मंदिर में शादी भी रचाई. हैरानी की बात ये है कि इस मामले में जो पीड़िता है उसके खिलाफ खुद कई थानों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज है. जो ‘लुटेरी दुल्हन’ के नाम से फेमस है.

क्या है पूरा मामला
मामला नरैनी थाना क्षेत्र का है. जहा मध्य प्रदेश के पन्ना की रहने वाली महिला 2 फरवरी 2019 में चित्रकूट घूमने आई थी. यहां इरशाद उर्फ शकील नामक युवक ने खुद को जितेंद्र बताकर उसे प्यार के झांसे में फंसाया. फिर उससे रेप किया. इसके साथ ही उसने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया. फिर महिला को वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर कई दिनों तक रेप करता रहा. आरोपी ने बाद में महिला से मंदिर में जाकर शादी भी रचाई. शादी के बाद दोनों बांदा में ही रह रहे थे. महिला को जब दो साल बाद युवक की सच्चाई पता चली तो उसने पन्ना के थाने में मामला दर्ज करवाया. लेकिन मामला बांदा के नरैनी थाना से संबंधित होने के चलते पन्ना पुलिस ने यहां मामला ट्रांसफर कर दिया.

लुटेरी दुल्हन से फेमस है पीड़िता 
फिर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पुलिस के होश उड़ गए. पुलिस को पता चला कि पीड़िता के खिलाफ तो खुद ही धोखाधड़ी के कई ज्यादा केस दर्ज हैं. पुलिस ने बताया कि महिला के खिलाफ पहले से ही 22 से ज्यादा केस मध्य प्रदेश में दर्ज हैं. इस महिला पर लोगों से धोखाधड़ी के आरोप लगे हुए हैं. वह ‘लुटेरी दुल्हन’ के नाम से फेमस है. उसने कई युवकों से शादी करके उनके साथ धोखाधड़ी की है. वहीं, यह भी पता चला है कि इस महिला ने भी इससे पहले कई युवकों पर इसी तरह के मामले दर्ज करवाए हैं, जिस तरह वह इरशाद के खिलाफ अभी मामला दर्ज करवा रही है. फिलहाल मामले की जांच जारी है

Related posts

गायों मे फैल लम्पी स्किन बीमारी को लेकर आयुर्वेदिक दवाईओ से हो रहा हैं ईलाज

Padmavat Media

राजपुरोहित ने दी दुर्गाष्टमी की पूर्व संध्या पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं

Padmavat Media

उदयपुर में कई जगह बिजली पोल और पेड़ गिरे, रातभर बिजली बंद रही, मौसम ठंडा हुआ

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!