Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

सदियों से सशक्त रही हैं मेवाड़ की महिलाएं, गौरव भरा है मेवाड़ का इतिहास – निवृत्ति कुमारी मेवाड़

Reported By : Padmavat Media News
Published : March 9, 2025 6:06 PM IST

महिला दिवस पर खूब जमी प्रेरणा भरी शाम

सदियों से सशक्त रही हैं मेवाड़ की महिलाएं, गौरव भरा है मेवाड़ का इतिहास – निवृत्ति कुमारी मेवाड़

उदयपुर । पूर्व राजपरिवार सदस्य निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने कहा है कि मेवाड़ की महिलाएं सदियों से सशक्त रही हैं, हमारा समृद्ध इतिहास इस बात का गवाह है कि पन्नाधाय के बलिदान, रानी पद्मिनी के जोहर, हाड़ा रानी का बलिदान और मीराबाई की कृष्णभक्ति ने मेवाड़ की महिलाओं को समूचे विश्व में गौरवांवित किया है।

मेवाड़ शहर के होटल रेडिसन ब्लू पैलेस और सेंडीस ट्रेवल टेल्स के तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित ‘प्रेरणा भरी शाम’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की संयुक्त निदेशक शीतल अग्रवाल, समाजसेविका व उद्यमी स्वाति अग्रवाल और सेल्स व मार्केटिंग की उपाध्यक्ष टीना निचानी बतौर अतिथि मंचासीन रही।

दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में स्वाति अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि सशक्त महिला ही हमारी पहचान है, इसे पूरे आत्मविश्वास के साथ बनाएं रखें।

कार्यक्रम में एएसपी अंजना सुखवाल ने कहा कि बतौर पुलिस अधिकारी उनका काम समाज के हर तबके को जरूरत के वक्त संबल देना है। महिला दिवस पर हमारा यह संकल्प हो कि किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर हम हर जरूरतमंद का पूरी शिद्दत से साथ दें। कार्यक्रम में शीतल अग्रवाल और टीना निचानी ने भी महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के अधिकार और दायित्व विषय पर विचार व्यक्त किये।

राजकॉप सिटीजन एप की दी जानकारी

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल ने राजस्थान पुलिस द्वारा तैयार किए गए राजकॉप सिटिजन एप और इसमें नीड हेल्प फीचर के माध्यम से महिलाओं को आपातकालीन स्थितियों में दी जाने वाली पुलिस सहायता के बारे में जानकारी दी और इसे डाउनलोड करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में होटल रेडिसन ब्लू के वाइस प्रेसिडेंट महेश जसरोतिया व सेंडीस ट्रेवल टेल्स के संदीप राठौड़ ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आरजे नीवी ने किया।

Related posts

गेबीलाल लबाना, राजेश नायक, जय दशा माँ कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर्स की तरफ से समस्त देशवासियों को धनतेरस व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Padmavat Media

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की जिला कार्यकारिणी गठन की गई

Padmavat Media

राजस्थान दिवस पर पवन जैन पदमावत का संदेश, गौरव और संस्कृति को नमन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!