Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

पर्यटन विशेषज्ञ यशवर्धन राणावत ने बिहार पर्यटन मंत्री डॉ. राजू कुमार सिंह से की सारगर्भित मुलाक़ात

Reported By : Padmavat Media
Published : September 15, 2025 5:47 PM IST

पर्यटन विशेषज्ञ यशवर्धन राणावत ने बिहार पर्यटन मंत्री डॉ. राजू कुमार सिंह से की मुलाक़ात

उदयपुर/पटना । पर्यटन क्षेत्र के गहन जानकार एवं होटल एसोसिएशन उदयपुर के उपाध्यक्ष यशवर्धन राणावत ने बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री तथा साहिबगंज विधानसभा क्षेत्र (मुजफ्फरपुर) से भाजपा विधायक, डॉ. राजू कुमार सिंह से सारगर्भित मुलाक़ात की।

इस विशेष संवाद में बिहार की अमूल्य विरासत और पर्यटन संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. सिंह, जो एक दूरदर्शी नेता होने के साथ-साथ ख्यातनाम मोटिवेशनल स्पीकर, प्रशिक्षक और सफल उद्यमी भी हैं, ने बिहार को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाने की अपनी प्रतिबद्धता को साझा किया।

बैठक में विशेष रूप से गया और बोधगया के महत्व पर विमर्श हुआ। राणावत ने बताया गया कि गया अपनी अनूठी सांस्कृतिक पहचान—पितरों के श्राद्ध संस्कार एवं मृत्यु उपरांत धार्मिक अनुष्ठानों—के कारण विश्व स्तर पर असाधारण महत्व रखता है। यदि इसका सुनियोजित प्रचार-प्रसार किया जाए तो गया अंतरराष्ट्रीय पहचान प्राप्त कर सकता है।

वार्ता के दौरान वैशाली और नालंदा की गौरवशाली धरोहर पर भी विचार हुआ। यह मत प्रकट किया गया कि इन स्थलों की कहानियाँ विश्वभर के यात्रियों को न केवल भारत आने के लिए आकर्षित कर सकती हैं बल्कि बिहार की अद्वितीय ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत अनुभव भी करा सकती हैं। राणावत ने पर्यटन क्षेत्र में उनके द्वारा उदयपुर पर्यटन हेतु धरातल पर किए गए कार्यों को उदाहरण स्वरूप बिहार पर्यटन मंत्री के सामने रखा।

पर्यटन विशेषज्ञ ने कहा कि बिहार की सांस्कृतिक धरोहर और आस्था से जुड़े स्थलों का संरक्षण व वैश्विक स्तर पर ब्रांडिंग, भारत के पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकती है और सनातन संस्कृति के इस महत्वपूर्ण पहलू से विश्वभर में लोगों को अवगत करा सकती है ।

Related posts

किरण बाला ’किरन’ युगधारा की अध्यक्ष बनी

Padmavat Media

राजकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में मनाया गया पोषण पखवाड़ा

अगले 3 दिन में करवट लेगा मौसम, जयपुर, कोटा, अजमेर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!