Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

अंगदान जीवनदान महाभियान का मुख्यमंत्री गहलोत ने किया आगाज।

Reported By : Padmavat Media
Published : August 4, 2023 3:18 PM IST

अंगदान जीवनदान महाभियान का मुख्यमंत्री गहलोत ने किया आगाज।

  • वीसी के माध्यम से जुड़े जिला कलक्टर सक्सेना, सीएमएचओ और अन्य अधिकारी।
  • चिकित्सा संस्थानों व विद्यालयों में दिलाई अंगदान की शपथ।

नाथद्वारा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में अंगदान जीवनदान महाभियान का आगाज गुरूवार से हुआ। राज्य स्तरीय समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अभियान का जयपुर से शुभारंभ किया। वहीं प्रत्येक जिले में चिकित्सा संस्थानों में अंगदान की शपथ दिलाई गई। शुभारंभ समारोह से राजसमंद से जिला कलक्टर श्री नीलाभ सक्सेना, सीएमएचओ डॉ प्रकाश चंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी जुड़े। कलक्टर और अधिकारियों ने भी अंगदान की शपथ ली। राजसमंद जिले में चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न जगहों पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में भारतीय अंगदान दिवस के उपलक्ष में 3 अगस्त से 17 अगस्त तक अंगदान जीवनदान अभियान पखवाड़ा मनाया जाएगा।सीएमएचओ कार्यालय, बीसीएमओ कार्यालय एवं सभी चिकित्सा संस्थानों पर शपथ का कार्यक्रम हुआ। जिले में सभी विद्यालयों में प्रार्थना सभा में शपथ का कार्यक्रम हुए जिसमें चिकित्सा विभाग से सीएचओ एवं एएनएम उपस्थित थे। अंगदान जीवनदान महाअभियान पखवाड़े के तहत जिले भर में वाद विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर और नारा लेखन, रैली आदि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जो भी व्यक्ति अंगदान करने की घोषणा करेगा उसे सम्मानित भी किया जाएगा।

Related posts

उदयपुर की गंदगी, खुले कचरा स्थल और आवारा कुत्तों के मुद्दे पर सांसद मन्नालाल रावत से मिले यशवर्धन राणावत, त्वरित कार्रवाई का मिला आश्वासन

Padmavat Media

भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी तैयार : राजलाल सिंह पटेल

Padmavat Media

भगवान पारसनाथ मोक्ष कल्याणक दिवस पर लिफ्ट एवं पाठशाला कक्ष का लोकार्पण होगा

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!