Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए तैयारियों में जुटा प्रशासन

Reported By : Padmavat Media
Published : August 4, 2023 3:23 PM IST

अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए तैयारियों में जुटा प्रशासन

उचित मूल्य दुकानदारों के तहसील अध्यक्षों की हुई बैठक

नाथद्वारा। निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का शुभारंभ 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होगा। इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन पुरजोर तैयारियों में जुटा है। गुरुवार को जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना के निर्देशानुसार जिला रसद अधिकारी द्वारा जिले के उचित मूल्य दुकानदारों के तहसील अध्यक्षों की बैठक ली गई। बैठक में दुकानदारों को अवगत कराया गया कि 15 अगस्त से उचित मूल्य दुकानों पर खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित परिवारों को निशुल्क फूड पैकेट पोस मशीन द्वारा वितरित किए जाएंगे। बैठक में जिला रसद अधिकारी ने निर्देश दिए कि समस्त दुकानदार वितरण स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें ताकि वितरण में कोई परेशानी ना आए। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान पर ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण क्षेत्र के महंगाई राहत कैंप में पंजीकृत सबसे वृद्ध महिला द्वारा किया जाएगा। बता दें कि उचित मूल्य की दुकानों पर अन्नपूर्णा फूड पैकेट की आपूर्ति भी प्रारंभ हो चुकी है ताकि 15 अगस्त से पहले सारी तैयारियां पूरी की जा सके और वितरण में किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Related posts

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को दी धोखाधड़ी से सतर्क रहने के जानकारी फिनकेयर स्मॉल बैंक के द्वारा – परसाद

Padmavat Media

Punjab: शिवसेना नेता राजीव महाजन के बाद अब बजरंग दल हिंदोस्तान के प्रादेशिक प्रधान के बंद ऑफिस पर फायरिंग

Padmavat Media

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रुआंव मैं 75 वा स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया जिसमें नन्हे-मुन्ने बालको ने और ग्राम वासियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!