Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमझारखंडटॉप न्यूज़राज्य

अवैध कोयले से भरी गाड़ी घर में घुसी, दादी-पोती की हुई दर्दनाक मौत

Reported By : Padmavat Media
Published : February 6, 2023 8:10 PM IST

अवैध कोयले से भरी गाड़ी घर में घुसी, दादी-पोती की हुई दर्दनाक मौत

गोड्डा/झारखंड । गोड्डा के महागामा थाना क्षेत्र में कोयला अनलोड कर पुलिस के डर से भाग रही जुगाड़ गाड़ी सड़क किनारे एक घर में घुस गई. जिससे घर में बैठी दादी-पोती मौत हो गई. वहीं, अनियंत्रित गाड़ी की चपेट में आने से दो मवेशी की भी मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने काफी आक्रोश व्याप्त किया. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

58 वर्षीय महिला के साथ मासूम बच्ची की मौत 

दरअसल, पूरा मामला थाना क्षेत्र के दिग्घी बकनपुर का है. जहां 58 वर्षीय नरगिस खातून अपनी पोती फरिया खान को गोद में लेकर घर में बैठी थी. अचानक जुगाड़ गाड़ी घर में घुस गई. इसकी चपेट में आने से दादी-पोती की बुरी तरह जख्मी हो गई. वहीं, घटना के बाद वाहन चालक मौका देखकर फरार हो गया. परिजनों ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इलाके में अवैध कोयले का खनन

मृतक के परिजन मो. शोहेब व मो. सोलामन ने बताया कि इलाके में अवैध कोयले का खनन व ढुलाई धड़ल्ले से चल रहा है. इसी क्रम में इस गाड़ी कोयले की ढुलाई की जा रही थी. पुलिस ने इसे खदेड़ा तो अनलोड कर भाग रहा था. इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर घर में घुस गई. घटना में दादी-पोती की मौत हो गई. वहीं, एक गाय व एक बकरी की भी जान चली गई. घटना के बाद से परिवार में गम का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Related posts

कांट में 7 फिट पकड़ा अजगर।

Padmavat Media

भूसी लदे ट्रक के नीचे घुसी बाइक एक जिंदा जला दूसरे की हालत गंभीर, माधौगंज थाना क्षेत्र की घटना

Padmavat Media

निशुल्क दवा योजना में लगे हेल्पर 12 वर्ष बाद 6500 पर कार्य करने को मजबूर,सरकार ने नही की कोई पहल

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!