Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़महाराष्ट्र

एन्टी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी में सूचना प्रकोष्ठ के सदस्य बने संतोष कसूरे

Reported By : Padmavat Media
Published : October 21, 2023 9:32 PM IST

एन्टी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी में सूचना प्रकोष्ठ के सदस्य बने संतोष कसूरे

पुणे । एन्टी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष राजलाल सिंह पटेल के निर्देशानुसार व मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन पदमावत के अनुशंसा व मुंबई उपनगरीय से महिला सेल अध्यक्ष गीता तिवारी के सहमति से महाराष्ट्र प्रदेश में संस्था का विस्तार करते हुए संस्था में पुणे के निवासी संतोष दशरथ कसूरे को सूचना प्रकोष्ठ के सदस्य बनाते हुए एक माह के अन्दर संपूर्ण पुणे जिला में संस्था में सूचना प्रकोष्ठ का गठन करने का निर्देश जारी किया गया है। साथ ही महिला अध्यक्ष गीता तिवारी ने संतोष कसूरे को शाॅल ओढ़ाकर संस्था का सदस्य बनने पर स्वागत किया। उसी के साथ संतोष दशरथ कसूरे ने बताया एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी का सूचना प्रकोष्ठ का सदस्य बनने पर उन्हें गर्व है और उन्होंने संस्था को हार्दिक धन्यवाद दिया है। साथ ही एन्टी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी ने बताया समाज के लिए हमेशा सदैव तत्पर है जल्द ही संपूर्ण जिला में जागरूक युवाओं को संस्था में जोड़कर कमेटी का गठन किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी संस्था के छात्र सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष सिंह पटेल ने दी।

Related posts

नाइजीरियाई गैंग को अकाउंट किराए पर देने वाली महिला गिरफ्तार

Padmavat Media

आईसीआईसीआई फाउंडेशन की तरफ महिला को बाटे वजन तोलने के कांटे ।

Padmavat Media

ऊँट उत्सव 2026 में एसकेआरएयू की स्टॉल को तीसरा स्थान, उन्नत कृषि तकनीकों का प्रभावी प्रदर्शन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!