Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किसान मोर्चा के आहवान पर मजदूर किसान संगठन ने कि नुक्कड़ सभा, निकाला जुलूस

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : September 28, 2021 8:00 AM IST
Updated : June 11, 2022 5:45 PM IST

किसान मोर्चा के आहवान पर मजदूर किसान संगठन ने कि नुक्कड़ सभा, निकाला जुलूस

खेरवाड़ा 27 सितंबर। आमजन विरोधी काले कानुनों के खिलाफ 10 महिनो से संघर्षरत सयुक्त किसान मोर्चा द्वारा भारत बंद के आह्रवान पर मजदूर किसान हक संगठन द्वारा बंद के समर्थन में खेरवाडा कस्बे में जुलूस निकालकर नुक्कड सभाए कर आमजनता को काले कानुनों के बारे में जानकारी दी तथा किसानों के संघर्ष मे भागीदारी करने की अपील की।
जवास बस स्टेण्ड पर नुक्कड सभा में प्रेम लिम्बात ने बताया कि पिछले 10 महिनों से आन्दोलनरत किसानो के साथ ही महिलाए और युवा एवं मजदूर दिल्ली को घेरकर शान्तिपुर्ण तरिके से बैठे है जहां 600 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है पर तानाशाह सरकार अन्नतदाता को कुचलने में लगी हुई है।
बस स्टेण्ड से रवाना होकर गगनभेदी नारो के साथ जुलुस आजाद चोक पहुचा जहां नुक्कड सभा को सम्बोधित करते हुये संगठन के सचिव शान्तिलाल डामोर ने क्षेत्र के व्यापारियों व आम जनता से किसान आन्दोलन का समर्थन करते हुए भारत बंद को सफल बनाने की अपील की।
मोचीवाडा में नुक्कड सभा को सम्बोधित करते हुये जनवादी मजदूर युनियन के जिला सचिव जयन्तिलाल ने बताया कि आम जनता के पास काम धन्धा नही बचा है व जैसे तैसे अपना गुजारा चला रहे है ऐसे में व्यापारियों की हालत भी अच्छी नही है।
मजदूर नाके पर नुक्कड सभा को सम्बोधित करते हुये जनवादी मजदूर युनियन के सरक्षक डी.एस. पालीवाल ने आन्दोलन के बारे में विस्तार से बताया तथा आने वाले संघर्षो के लिए तैयार रहने का आह्रान किया।
जुलुस मजदूर नाके से पुनः रवाना होकर पुलिस थाना रोड होते हुये बस स्टेण्ड जाकर सभा में बदल गया। जहां मजदूर किसान हक संगठन के मोहन डामोर ने सरकारो के धनपतियो के लिए काम करने की भ्रर्त्सना की,

Related posts

साइबर शील्ड अभियान के तहत थाना झल्लारा परिसर में सीएलजी मीटिंग कि आयोजन

Padmavat Media

पर्यटन क्षेत्र में गंदगी का दाग: सिटी पैलेस के पास सार्वजनिक शौचालय बदहाल, स्मार्ट समाधान की जरूरत

Padmavat Media

धर्म शुद्ध हृदय में ठहरता है- साध्वी डॉ.बिंदुप्रभा

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!