Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

गुरु पूर्णिमा कल – गुरु को वंदन करने पहुचेंगे सैकड़ो शिष्य, कई लेंगे गुरु दीक्षा……

Reported By :
Edited By : Padmavat Media
Published : July 2, 2023 8:16 PM IST
Updated : July 2, 2023 9:21 PM IST

गुरु पूर्णिमा कल – गुरु को वंदन करने पहुचेंगे सैकड़ो शिष्य, कई लेंगे गुरु दीक्षा 

कई आश्रम, मठों में गुरु का आशीर्वाद लेने शिष्यों का लगेगा तांता

पाणुन्द । आषाढ़ माह की पूर्णिमा सोमवार को है। गुरु को वंदन करने के साथ मंदिर,मठों व अन्य स्थानों पर दिनभर गुरु पादुका पूजन, गुरु पूजन और भंडारे के साथ सत्संग के आयोजन होंगे। गुरुधाम शिशवी प्रेमनगर में आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन होगा। यहां महंत श्री मनोहर गिरधारी दास महाराज महात्यागी को वंदन करने सैकड़ों शिष्य पहुचेंगे। गुरुदेव द्वारा नवीन शिष्यों को गुरु दीक्षा भी दी जाएगी, जिसको लेकर शिष्यो का तांता सुबह से ही लगा रहेगा। कमलेश औदिच्य ने बताया की गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। सुबह 7 बजे से गुरु दीक्षा दी जाएगी। जिसके बाद दोपहर में 3 बजे गुरु गीता व हनुमान चालीसा पाठ के बाद 4 बजे गुरु भक्तों द्वारा भजन संध्या होगी। शाम को 5 बजे भंडारा होगा। जिसके बाद 7 बजे गुरु दर्शन, गुरु आरती के बाद गुरु पूजा व भेंट होगीं।

फोटो – गुरुधाम शिशवी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण करने के बाद गुरुदेव का सानिध्य प्राप्त करते शिष्य – पाणुन्द।

वही इधर मेवल‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध भीण्डर – बंबोरा मार्ग पर स्थित रामदाता मठ पर भी गुरु पूर्णिमा को लेकर आयोजन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। मठ के मठाधीश महंत दत्तगिरी के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित होगा। यहां मां जगदम्बा‌, महादेव का अभिषेक पूजन व‌ मां पूण्यागिरी के विशेष श्रृंगार किया जाएगा। जिसके बाद समाधियों का पूजन व गुरुदेव का पाद पूजन व सत्संग का आयोजन होगा। महंत के शिष्य विभिन्न शहर मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद सहित कई क्षेत्रों के साथ मेवल से रामदाता मठ आशीर्वाद लेने आएंगे तो‌ वही नये शिष्य भी गुरु दीक्षा लेने पहुचेंगे।

 

Related posts

गुरूवार की शाम हुई बाबा श्याम के नाम, कन्हैया मित्तल सहित कई कलाकारों ने किया सुरों से श्रृंगार

Padmavat Media

श्री गातोड़ जी बावजी मंदिर मीरा-भयंदर मुंबई में गोगा नवमी पर्व 20 को मनाया जाएगा।

Padmavat Media

औरंगाबाद और उस्मानाबाद के नाम बदलने के फैसले पर शिंदे सरकार ने लगाई रोक

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!