Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

फोस्टर केयर सोसायटी ने बच्चों के साथ मनाया योगा दिवस

Reported By : Padmavat Media
Published : June 21, 2022 4:37 PM IST

फोस्टर केयर सोसायटी ने बच्चों के साथ मनाया योगा दिवस

उदयपुर _फोस्टर केयर सोसायटी , जे.वी. पब्लिक विद्यालय एवं गीतांजली मेडिकल कॉलेज और हॉस्पीटल के संयुक्त तत्वावधान में अन्तराष्ट्रीय योगा दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन फोस्टर केयर सोसायटी की अनुराधा राय ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंतजली योगपीठ हरिद्धार के योग प्रशिक्षक श्री विनोद कुमार रेगर थे जिन्होंने योग के महत्व को बताते हुए सभी को योग के आसन व उनसे होने वाले लाभों को बताया साथ ही सह- आचार्य, मनोचिकित्सक विभाग से डॉ शिखा शर्मा जी ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को कैसे स्वस्थ रखा जाए जिससे बच्चे पढाई में अधिक ध्यान लगा पाए व योग जो कि हमारे शरीर, मन और आत्मा को कैसे नियंत्रित करने में मदद करता है के बारे में वार्ता कि गई। इस कार्यक्रम से 45 लोग लाभान्वित हुए। इस कार्यक्रम में श्री अनुराग महता, कुसुम पालीवाल, भाग्यश्री शेखावत, मोली महता व गीतांजली मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद थे। इस कार्यक्रम के अंत में जे.वी. पब्लिक स्कूल की निर्देशिका श्रीमति सीमा सुखवानी ने धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम का समापन किया

Related posts

किरोड़ी लाल मीणा ने मनाही के बावजूद आमागढ़ फोर्ट पर फहराया मीणा समाज का झंडा, पुलिस ने हिरासत में लिया

Padmavat Media

प्राथमिक विद्यालय कोइलरा में कपड़े सुखते मिले

Padmavat Media

व्यापार मण्डल सेक्टर 5 – 6 द्वारा मतदान की अपील व शपथ ली।

Leave a Comment

error: Content is protected !!