Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

जयसमंद झील बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा ज्ञापन दिया गया

Reported By : Padmavat Media
Published : September 3, 2022 1:53 PM IST

जयसमंद झील बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा ज्ञापन दिया गया

उदयपुर (सराडा तहसील ) के जयसमंद पंचायत समिति के आसपास गांव के ग्रामीणों ने एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी दबा कुचला पीड़ित शोषित वर्ग की आवाज को लेकर एसडीएम महोदय द्वारा राष्ट्रपति महोदय,राज्यपाल महोदय, मुख्यमंत्री महोदय, संभागीय आयुक्त उदयपुर, जल संसाधन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें हाल ही में जयसमंद झील का पानी वर्तमान प्रतिनिधि एमएलए, सांसद और सत्ता की सरकार की मनमानी से योजना पास की गई है जिसमें 90 किलोमीटर दूर उदयपुर निवासियों को पानी पिलाया जा रहा है जबकि जयसमंद झील के 50 किलोमीटर के दायरे में गांव और बाजारों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है और वहां के लोगों को फ्लोराइड युक्त पानी पिलाकर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है इस आवाज को लेकर और हाल ही में पास की गई योजना से नाराजगी जताते हुए क्षेत्रवासियों ने सराडा एसडीएम महोदय को ज्ञापन सौंपा और सराडा,जयसमंद के सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे और चेतावनी दी कि 10 दिन में हमारे ज्ञापन का अमी अमलीकरण करके अगर कोई समाधान नहीं निकाला तो आसपास क्षेत्र के सभी लोग जयसमंद झील पर अस्थाई धरना करेंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सत्ता सरकार और प्रशासन की रहेगी

Related posts

West Bengal: पश्चिम बंगाल में लगातार दूसरे दिन हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी

Padmavat Media

सराड़ा मुख्यालय पर निशुल्क पशु चिकित्सा,दवाई वितरण एवं परामर्श शिविर का किया आयोजन

Padmavat Media

सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी के राजस्थान अध्यक्ष बने नगेन्द्र भट्ट

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!